कंगना ने खोले राज़..रंगून की शूटिंग के दौरान क्या क्या झेला!
कंगना रनौत ने शेयर किए फिल्म रंगून की शूटिंग के दौरान के एक्सपिरियंस। कंगना ने बताया कपड़े बदलती थीं चट्टानों के पीछे।
नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित बॉलीवुड की क्वीन कहीं जाने वालीं एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हाल ही में विशाल भारद्वाज की फिल्म 'रंगून' की शूटिंग के दौरान अपने एक्स्पिरियंस को शेयर किया। कंगना ने बताया कि कैसे वो शूटिंग के दौरान कपड़े बदलने के लिए चट्टानों का सहारा लेती थीं।

कंगना ने बताया कि इस पीरियाडिक फिल्म की शूटिंग के दौरान सुविधाओं का अभाव था। कंगना ने बताया कि जिस तरह से उन्हें फिल्म क्वीन के लिए यूरोप के एक कैफे में कपड़े बदलने पड़ते थे, वैसी ही स्थिति का उन्होंने तब सामना किया जब अरुणाचल प्रदेश में फिल्म 'रंगून' की शूटिंग की।
''सात साल मैं और शाहरुख दूर थे लेकिन कभी एहसास नहीं हुआ''
कंगना ने कहा कि फिल्म रंगून की शूटिंग अरुणाचल प्रदेश में हुई जहां न कोई रेस्टरूम था, न ही कोई गांव था। कपड़े बदलने के लिए उन्हें चट्टानों का सहारा लेना पड़ता था।
यही नहीं, टॉयलेट के लिए भी उन्हें चट्टानों के पीछे ही जाना पड़ता था। कंगना के अनुसार, ''जब भी आप अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलते हैं तो शुरुआत में आपको डर लगता है।
लेकिन बाद में यह मैटर नहीं रखता। फिर चाहें आप स्टार हों या फिर कोई और।" कंगना ने बताया, 'शुरुआत में यह काफी डरावना था।
गौरतलब है कि कंगना ने हाल ही में शाहिद कपूर स्टारर फिल्म रंगून की शूटिंग पूरी की है, और अब वह खुशी-खुशी अपने नए प्रजोक्ट पर लग गई हैं।
#PictureShuru: एक था टाईगर सीक्वल...टाईगर ज़िंदा है की पहली तस्वीर
इस बारे में उन्होंने बताया- उनके बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि वह उन डायरेक्टर्स में से हैं जो कि कभी भी आपको पूरी स्क्रिप्ट हाथ में नहीं देते।


Click it and Unblock the Notifications





