'धाकड़' की शूटिंग खत्म कर बाथटब में बोल्ड हुईं कंगना रनौत, बोलीं- मिस कर रही हूं, देखिए PHOTO
बॅालीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के लिए कोई ना कोई तस्वीरें और पोस्ट शेयर करती रहती हैं। कंगना रनौत ने अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। जो कि कंगना रनौत की बहुप्रतिक्षित फिल्म धाकड़ की शूटिंग से जुड़ी हुई हैं।
कंगना रनौत काफी समय से मध्य प्रदेश के जंगलों में धाकड़ की शूटिंग कर रही थीं। इस फिल्म का काम खत्म करने के बाद कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर बाथटब में अपनी फोटो शेयर की है। जो कि सबसे अधिक पसंद की जा रही है। बाथटब में कंगना रनौत के बोल्ड लुक से आपकी नजर नहीं हटेगी।

कंगना रनौत ने इसके साथ धाकड़ की शूटिंग खत्म होने के आखिरी दिन की खास फोटो भी शेयर की है। कंगना रनौत ने इन फोटो के साथ ये बताया है कि कैसे वो धाकड़ की शूटिंग और अपनी पूरी टीम को बेहद याद कर रही हैं। इसकी जानकारी कंगना रनौत ने एक साथ तीन तस्वीरें पोस्ट कर दी है। बताया है कि उनके लिए धाकड़ का सफर शानदार और यादगार रहा है।

कंगना रनौत ने शेयर की बाथटब फोटो
कंगना रनौत ने बाथटब वाली फोटो इंस्टा स्टोरी पर अपलोड करते हुए कैप्शन में लिखा है कि रैप फॅार मी..मैं अभी से टीम को मिस कर रही हूं। #धाकड़।इससे पहले भी कंगना रनौत ने अपनी हॅाट तस्वीरें शेयर की थीं, जिसे सबसे अधिक पसंद किया गया।

धाकड़ में कंगना रनौत का दमदार एक्शन
रहा सवाल धाकड़ का तो ये कंगना रनौत की एक्शन से लबरेज फिल्म है। ये पूरी तरह से एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है। एक्शन के साथ कंगना रनौत का धाकड़ का पहला लुक पहले ही सामने आ चुका है। इस फिल्म में कंगना रनौत के साथ अर्जुन रामपाल, दिव्या दत्ता और शारिब हाशमी भी दमदार भूमिका में नजर आयेंगे।

धाकड़ की कहानी चाइल्ड ट्रैफिकिंग पर
मिली जानकारी के अनुसार धाकड़ की कहानी चाइल्ड ट्रैफिकिंग पर बेस्ड है। जिसमें कंगना रनौत पहली बार जबरदस्त एक्शन सीन करते हुए दिखाई देंगी। इसके अलावा कंगना रनौत अपनी आगामी फिल्म थलाइवी और तेजस को लेकर भी चर्चा में हैं। थलाइवी में जयललिता के किरदार में कंगना तारीफ पा चुकी हैं। तेजस की कहानी एक महिला एयरफोर्स अफसर पर है। कुल मिलाकर कंगना रनौत आने वाले समय में थलाइवी, तेजस और धाकड़ से खुद का नाम बहुप्रतिक्षित फिल्म में शामिल कर चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications