कंगना रनौत ने शुरू किया पंगा प्रमोशन, खुद स्टेशन की टिकट खिड़की पर बैठी, काटे टिकट
कंगना रनौत की अगली फिल्म का नाम है पंगा और कंगना ने इसका प्रमोशन ज़बरदस्त तरीके से शुरू कर दिया। आज फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होना था और इस लॉन्च से पहले, कंगना रनौत ने रेलवे स्टेशन की टिकट खिड़की पर बैठकर टिकट काटे।
जी हां, कंगना रनौत, मुंबई के सीएसटी स्टेशन पहुंची और वहां टिकट खिड़की पर उन्होंने खुद टिकट काटे क्योंकि फिल्म में भी यही उनका किरदार है।

कंगना रनौत की फिल्म पंगा, 24 जनवरी 2020 को रिलीज़ हो रही है। फिल्म की डायरेक्टर हैं अश्विनी अईयर तिवारी और कंगना रनौत के साथ फिल्म में जस्सी गिल, रिचा चड्ढा और नीना गुप्ता, सहयोगी भूमिकाओं में दिखेंगे।
फिल्म के प्रमोशन का ये आइडिया सबको काफी पसंद आया। वैसे भी फिल्म के लिए दिलचस्प प्रमोशन काफी ज़रूरी है क्योंकि फिल्म, वरूण धवन - श्रद्धा कपूर स्टारर स्ट्रीट डांसर 3D के साथ क्लैश कर रही है।
आपको याद दिलाते हैं कुछ फिल्में, जिन्होंने अपने प्रमोशन से अपनी फैन फॉलोइंग बढ़ा ली थी -


Click it and Unblock the Notifications
