कंगना रनौत ने पाली हिल वाला बंगला बेचने के लिए लगाई इतनी मोटी रकम, अंदर की लग्जरी तस्वीरें कर देंगी भौंचक्का

Kangana Ranaut Pali Hills Bunglow: कंगना रनौत बॉलीवुड की क्वीन कहीं जाती है और आपको बता दे कि वह काफी बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुकी है। लेकिन अब एक्ट्रेस को लेकर खबर आ रही है कि वह अपना मुंबई के पाली हिल वाला बंगला बेच रही है। दरअसल एक्ट्रेस का यह बंगला 2020 में तब चर्चा में आया जब बृहन्मुंबई नगर निगम ने अवैध निर्माण के लिए इसे आंशिक तौर पर ध्वस्त कर दिया था।
कोड एस्टेट द्वारा यूट्यूब चैनल से एक नया वीडियो शेयर किया गया है और इसमें आलीशान प्रॉपर्टी का दौरा करते हुए भी कहा गया है। इस वीडियो में साफ तौर पर यह बताया गया है कि अब 40 करोड़ में सेल के लिए यह बंगला अवेलेबल है।
अगर हम कंगना रनौत के इस बंगले पर नजर डालें तो आपको बता दें कि इसमें शबनम गुप्ता का डिजाइन किए गए मणिकर्णिका फिल्म के लिए कंगना रनौत के ऑफिस में एक शानदार लकड़ी की सीढ़ी, बड़ा वर्कस्टेशन, एक डिस्कशन और मीटिंग रूम के अलावा एक बढ़िया स्टूडियो भी है। दूसरी मंजिल पर एक बड़ा हॉल और मेजानाइन जोन में बैठने की और भी ज्यादा जगह है।
इसी के अलावा आपको बता दें कि कंगना रनौत के इस बंगले में शावर और अलमारी के अलावा ड्रेसिंग रूम के साथ एक बाथरूम भी है। उनके इस बंगले की पूरी जगह आपको पेरिस के कैसे की याद दिला देगी। लेकिन यह एक भारतीय फर्नीचर और टच के साथ में है। जानकारी के लिए आपको बता दें की एक्ट्रेस ने 2020 में अपनी प्रॉपर्टी के अंदर की कई तस्वीरों को शेयर किया था।
कोड एस्टेट की माने तो मुंबई के पाली हिल में शानदार बंगला 285 वर्ग मीटर के प्लॉट साइज और 3042 वर्ग फीट के बिल्डअप एरिया में फैला हुआ है। इसी के अलावा ग्राउंड प्लस टू प्रॉपर्टी में 500 वर्ग फीट की पार्किंग की जगह भी है। शानदार बंगला अपने 3 फ्लोर और अच्छी खासी खुली हुई जगह के अलावा शानदार डिजाइन के साथ में मौजूद है।


Click it and Unblock the Notifications











