हो गई तैयारी BACK 2 BACK: दो 500 करोड़ी फिल्म की तैयारी में सुपरस्टार
कंगना रनौत का बॉलीवुड में अलग स्टारडम है ये सबको पता है। और ये स्टारडम उनके पास आया था विकास बहल की फिल्म क्वीन से। इसके बाद, आनंद एल राय की तनु वेड्स मनु रिटर्न्स ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया था। वो जो करती थीं अपने दम पर करती थीं।
हालांकि, इसके बाद कंगना को कोई हिट फिल्म नहीं मिल पाई है लेकिन उनका स्टारडम अभी भी बरकरार है। पर कंगना की अगली फिल्म मणिकर्णिका पर उनकी स्टारडम टिकी हुई है।

और यही कारण है कि कंगना अपनी इस स्टारडम को बचाने के लिए कुछ भी कर रही हैं। दरअसल, कंगना रनौत, आमिर खान से टिप्स ले रही हैं, जिससे मणिकर्णिका को चीन में सही तरह से रिलीज़ और प्रमोट किया जा सके।
अगर वाकई कंगना ने ये कला सीख ली तो उनकी भी 500 करोड़ की फिल्म पक्की है। वहीं दूसरी तरफ, अरूणिमा सिन्हा बायोपिक के लिए कंगना आमिर को प्रोड्यूसर की तरह अप्रोच कर रही हैं ये हम आपको बता ही चुके हैं।
खैर, दूसरी 500 करोड़ी फिल्म मिलेगी या नहीं ये तो पहली पर निर्भर करेगा। पहले मणिकर्णिका, अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड से क्लैश करने वाली थी। लेकिन फिल्म का काफी वीएफएक्स का काम बचा है और इसलिए, उम्मीद की जा रही है कि रिलीज़ डेट आगे बढ़ते बढ़ते ये वरूण - अनुष्का की सुई धागा से 28 सिंतबर को क्लैश करेगी।
धमाकेदार ये होगा अगर इन दोनों ही फिल्मों ने अपना ये 100 करोड़ का टार्गेट पूरा कर लिया। यानि कि दो 100 करोड़ी फिल्मों, एक साथ, क्लैश के बावजूद जो कि काफी दिलचस्प होगा क्योंकि दो यंग स्टार्स बॉलीवुड पर भिड़ें भी और सफल भी हो जाएं ऐसा अभी तक किसी ने नहीं देखा।
इसलिए हर लिहाज़ से ये क्लैश काफी दिलचस्प होने वाला है। वैसे आपको मिलवाते हैं बॉलीवुड के यंग 100 करोड़ क्लब से -


Click it and Unblock the Notifications

