Vinesh Phogat की ऐतिहासिक जीत पर Kangana Ranaut ने क्यों उगला जहर? बोलीं- 'विरोध के बाद भी..'

Kangana Ranaut On Vinesh Phogat- कंगना रनौत को लेकर मशहूर है कि सोशल मीडिया के जरिए वो किसी ना किसी कारण चर्चा का हिस्सा रहती हैं। इस वक्त उन्होने विनेश फोगाट को लेकर कुछ ऐसा लिख डाला है जो कि आपको हैरान करने वाला है।
पेरिस 2024 ओलंपिक में महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग में विनेश फोगट की ऐतिहासिक जीत का जश्न लोग मना रहे हैं। लेकिन इस बीच अभिनेत्री से राजनेता बनी कंगना रनौत ने उनपर तंज कसा है और उनके एक ऐतिहासिक बयान को लेकर खरी खोटी सुनाई है। उन्होने इस तंज के साथ ये बताया है कि जिस नेता को लेकर उन्होने विरोध किया था उन्होने ही राष्ट्र के लिए उनको आगे किया।
क्या बोलीं कंगना रनौत
कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर फोगट की उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "भारत के पहले स्वर्ण पदक के लिए उंगलियां क्रॉस हो गईं... विनेश फोगट ने एक समय विरोध प्रदर्शन में भाग लिया था, जहां उन्होंने 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' के नारे लगाए थे। फिर भी उन्हें मौका दिया गया।" राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने और सर्वोत्तम प्रशिक्षण, कोच और सुविधाएं प्राप्त करने के लिए। यही लोकतंत्र की खूबसूरती और एक महान नेता की पहचान है।"
गौरतलब है कि फोगाट की क्यूबा की युस्नेलिस गुज़मैन लोपेज पर 5-0 की शानदार जीत ने फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया, जिससे वह ओलंपिक कुश्ती फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं।
क्या होगा रिजल्ट
हालांकि अब देखने वाली होगी कि विनेश फोगाट आगे क्या करती हैँ। कंगना रनौत के इस बयान के बाद लोग उनको लेकर सोशल मीडिया पर बात कर रहे हैं। कंगना रनौत सोशल मीडिया पर अक्सर विवादों में रहती हैं और उनके पोस्ट को एक तबके की तरफ से पसंद नहीं किया जाता है। कंगना रनौत हिमांचल प्रदेश की मंडी सीट से सांसद हैं।


Click it and Unblock the Notifications
