..................... Kangana Ranaut scared of karan johar excitement for watching emergency says he watched manikarnika which pays me loss now again he is active - Hindi Filmibeat

करण जौहर से पहली बार डरी कंगना रनौत बोलीं- मुझे डर लग रहा है क्योंकि करण जौहर फिर से...

Kangana Ranaut, Karan Johar

Kangana Ranaut On Karan Johar Emergency Excitement: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत, जो अपनी अपकमिंग निर्देशित फिल्म 'इमरजेंसी' के पोस्ट-प्रोडक्शन में बिजी हैं, ने निर्माता-निर्देशक करण जौहर के उस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस की निर्देशित फिल्म देखने में रुचि दिखाई थी, जो पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर आधारित है।

कंगना की फिल्म देखने के लिए एक्साइटेड करण जौहर

करण जौहर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह 'इमरजेंसी' देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। करण के इस वीडियो को एक इंटरनेट यूजर ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट एक्स पर शेयर किया।

कंगना रनौत ने दी प्रतिक्रिया

कंगना ने वीडियो का जवाब आरोपों की झड़ी लगाकर दिया। एक्ट्रेस ने कहा कि पिछली बार जब करण जौहर ने उनकी फिल्म, उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' की प्रशंसा की थी, तो फिल्म को भारी नुकसान हुआ था।

करण की एक्साइटमेंट ले डरी कंगना रनौत

एक्ट्रेस ने एक्स पर एक नोट लिखा, जिसमें उन्होंने कहा, ''पिछली बार जब उन्होंने कहा था कि वह मणिकर्णिका देखने के लिए एक्साइटेड हैं, तो रिलीजिंग वीकेंड पर मेरी लाइफ का सबसे खराब रहा था... फिल्म में काम करने वाले लगभग सभी मुख्य कलाकारों को मुझ पर कीचड़ उछालने और फिल्म में तोड़फोड़ करने के लिए भुगतान किया गया था और अचानक मेरे जीवन का सबसे सफल वीकेंड मेरे लिए एक बुरे सपने में बदल गया... हा हा मुझे अब बहुत डर लग रहा है... क्योंकि वह फिर से एक्साइटेड है।''

इमरजेंसी की रिलीज डेट

'इमरजेंसी' में अनुपम खेर और श्रेयस तलपड़े लीड रोल में हैं। फिल्म 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में कंगना इंदिरा गांधी के किरदार में दिखाई देने वाली हैं और उनका लुक देखने के बाद अब फैंस इस फिल्म में उनकी एक्टिंग के लिए भी काफी बेसब्र दिखाई दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X