टाइगर श्रॉफ से डरीं कंगना रनौत? इस वजह से बदल दी गई इमरजेंसी की रिलीज डेट!

कंगना रनौत को लेकर मशहूर है कि वो अपनी फिल्म को लेकर काफी मेहनत करती हैं और कुछ भी बोलने से पहले नहीं सोचती हैं। इस वक्त भी कुछ ऐसा ही सामने आ रहा है लेकिन उनके बयान को लेकर नहीं बल्कि फिल्म की रिलीज को लेकर चर्चा है।
गौरतलब है कि बीते दिन 24 जून को कंगना रनौत ने अपनी इमरजेंसी का टीजर रिलीज करते हुए फिल्म की नई रिलीज डेट भी बता दी है। इसके बाद चर्चा हो रही है और लोग कई तरह की बात कर रहे हैं। दरअसल इस रिलीज के डेट के बदले जाने का कारण कोई और नहीं बल्कि टाइगर श्रॉफ है। जी हां, कंगना रनौत की फिल्म पहले 20 अक्टूबर को रिलीज होनी थी।
गणपत से डरीं कंगना
बता दें कि 20 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म गणपत रिलीज होने वाली है और इसको लेकर पहले भी कंगना रनौत ट्वीट्स कर चुकी हैं। कंगना रनौत ने कहा था कि लोग गैंग बनाकर उनको टारगेट कर रहे हैँ। हालांकि अब वो किसी तरह का क्लैश नहीं चाहती हैं और रिलीज डेट को खुद ही आगे बढ़ा लिया है।
अब इस दिन रिलीज होगी इमरमेंजी
इंदिरा गांधी का किरदार निभा रहीं कंगना रनौत की ये फिल्म अब 24 नवंबर को रिलीज होगी और उनको काफी बड़ा सप्ताह मिलने वाला है। अगर ऐसा ही रहता है तो उनकी फिल्म के लिए ये काफी अच्छा साबित होगा। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कैसा कलेक्शन करती है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल लोग उनके टीजर को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











