कंगना रनौत ने की मां ने दलित बेटी को लिया था गोद- अभिनेत्री ने इसलिए किया खुलासा
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना रनौत लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और अपनी बात कहती हुई नजर आती रहती हैं। उनको अक्सर जातिवाद को लेकर ट्रोल किया जाता है और कुछ समय पहले उन्होने देश में आरक्षण पूरी तरह से खत्म करने की बात कही थी। इसके बाद ही लोग उनकी ऊंची जाति का होकर नीची जाति के लोगों से भेदभाव को लेकर ट्रोल कर रहे थे लेकिन अब उन्होने सबको मुंहतोड़ जवाब दिया है।
कंगना रनौत ने ये खुलासा किया है कि जब वो छोटी थीं तो उनकी मां ने एक दलित महिला की बच्ची को गोद लिया था जिसका नाम राजकुमारी है। कंगना रनौत ने ना सिर्फ इस बात का खुलासा किया बल्कि उन्होने उसकी तस्वीर भी सोशल मीड़िया पर साझा की है।

कंगना रनौत ने एक तस्वीर साझी की है जिसमें राजकुमारी के साथ वो खुद और उनकी बहन रंगोली चंदेल नजर आ रही हैं। इसके साथ साथ उन्होने एक कैप्शन लिखा है कि.. कई ऐसे लोग हैं जो कि मुझे दलितों पर हो रहे अत्याचार की खबरों पर टैग करते हैं।
ये लोग अक्सर वह आधुनिक भारत को लेकर मेरे विचार का मजाक उड़ाते हैं।' इसके अलावा कंगना ने बताया कि उनकी मां की जब नई नई शादी हुई थी तो उनके गांव में मनसा नाम की दलित महिला रहती थी।
उसकी हालत देखकर मेरी मां को काफी ज्यादा दुख हुआ था और उन्होने परिवार के विरुद्ध जाकर उसकी एक बेटी को गोद ले लिया था। मां ने उसको पढ़ाया भी। कंगना का ट्वीट वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications