ना आमिर- ना शाहरूख.. केवल खुद को खोज रही हैं कंगना

कंगना रनाउत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म रिवाल्वर रानी को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में गैंगस्टर का रोल प्ले कर रहीं कंगना रनाउत के फिल्म में काफी हॉट सीन हैं। फिल्म एक चुनौतीपूर्ण किरदार की कहानी कह रही है जिसके लिए कंगना ने काफी मेहनत की है। फिल्म 'क्वीन' की सफलता से काफी खुश कंगना को पूरा भरोसा है कि उनकी इस फिल्म को भी दर्शकों की मुहब्बत मिलेगी।

इसलिए ही तो कंगना, स्टार हीरो वाली फिल्मों को साइन नहीं कर रही हैं। ना उन्हें आमिर खान के साथ काम करने में कोई दिलचस्पी है और ना ही वो हिट होने के लिए सलमान-शाहरूख को खोजती हैं।

Point To Be Noted: कंगना ने आमिर को उनकी जगह दिखायी

पिछले 8 साल में उन्होंने जितनी फिल्में की उनमें से कई फिल्मों में उनके हीरो न्यूकमर ही थे। जिसके बारे में कंगना का कहना है कि वह सिर्फ अपनी खुद की पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं। अपनी पहली फिल्म 'गैंगस्टर -ए लव स्टोरी' से लेकर 'वो लम्हे', 'लाइफ.. इन का मेट्रो', 'फैशन', 'तनु वेड्स मनु' , 'क्वीन' तक 27 वर्षीया कंगना ने अपने कौशल को साबित किया है।

लेकिन कंगना का कहना है, "मैं खुद की मेहनत से बनी हूं। आज तक मैंने जो कुछ भी पाया है, उसके लिए मैंने बहुत संघर्ष किया है। 'क्वीन' की सफलता के बारे में बात करते हुए कंगना ने कहा, "'बॉलीवुड की क्वीन' ऐसा टैग है जो हर महीने अलग-अलग अभिनेत्री को दिया जाता है, इसलिए मैं ऐसा कोई टैग नहीं चाहती।"

'फैशन' में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ सहअभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाली कंगना ने कहा, "मैं आज जहां पहुंची हूं उसके लिए पिछले आठ साल से संघर्ष कर रही हूं, अभी भी मैं मौसम के रंग में नहीं हूं और ऐसा बनने की ख्वाहिश भी नहीं रखती हूं। मैं अपना काम ईमानदारी से करती हूं। मैं अलग-अलग तरह का काम करती हूं और अपनी खुद की पहचान बनाने की कोशिश कर रही हूं।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X