..................... Kangana Ranaut Says She Cannot Be Friends With Bollywood Celebs, Calls Them Grasshoppers - Hindi Filmibeat

Kangana Ranaut के फिर बिगड़े बोल, बॉलीवुड एक्टर्स को कहा टिड्डा और बोलीं- 'वो लोग बेवकूफ हैं'

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut On Bollywood Actors: एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत फिलहाल अपनी फिल्म इमरजेंसी की रिलीज की तैयारी कर रही हैं और अपने एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि वह कभी भी 'बॉलीवुड के लोगों' से दोस्ती नहीं कर सकतीं।

राज शमानी से बातचीत के दौरान कंगना ने कहा कि इतने सालों तक फिल्म इंडस्ट्री में रहने के बावजूद उन्हें बॉलीवुड में एक भी समझदार इंसान नहीं मिला। उन्होंने घोषणा की, "मैं बॉलीवुड जैसी इंसान नहीं हूं। मैं निश्चित तौर पर बॉलीवुड के लोगों से दोस्ती नहीं कर सकती। वे अपने आप को पता नहीं क्या समझते हैं और वो लोग बिल्कुल स्टूपिड और डंब हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "अगर वे शूटिंग नहीं कर रहे हैं, तो उनका रूटीन जागना, कुछ एक्सरसाइज करना, दोपहर में सोना, फिर उठना, कुछ टीवी देखना और फिर सो जाना है। बस इतना ही। वे पूरी तरह से टिड्डे की तरह हैं।" आप ऐसे लोगों से कैसे दोस्ती कर सकते हैं। उन्हें पता ही नहीं है कि कहां क्या हो रहा है। मुझे बॉलीवुड में अगर एक भी समझदार इंसान मिला तो मुझे बड़ी हैरानी होगी।"

कंगना ने पॉडकास्ट के दौरान बिना नाम लिए कुछ एक्ट्रेस की नकल भी की और कहा कि जब वे मिलते हैं तो सभी कलाकार डिजाइनर बैग, आउटफिट, गॉसिप और इसी टॉपिक पर बात करते हैं। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि बॉलीवुड पार्टी में शामिल होना उनके लिए समय की बर्बादी थी और लोग ज्यादातर उनसे डरते भी हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें, कंगना अगली बार इमरजेंसी में दिखाई देंगी, जिसमें वह भारत की दिवंगत प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाएंगी। यह फिल्म 2023 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कई देरी और बाधाओं के बाद, यह आखिरकार 6 सितंबर, 2024 को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, इमरजेंसी का डायरेकशन भी कंगना ने ही किया है। फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, मिलिंद सोमन, सतीश कौशिक, महिमा चौधरी और भी फेमस एक्टर भी हैं।

Read more about: kangana ranaut
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X