..................... Kangana Ranaut says for Revolver Rani she put her life on risk - Hindi Filmibeat

रिवॉल्वर रानी को बिना बताए चंबल ले गये थे साईं कबीर!

कंगना रनौत ने हाल ही में रिवॉल्वर रानी की प्रेस कॉँफ्रेंस के दौरान कहा कि साईं कबीर, फिल्म के निर्देशक उन्हें बिना बताए ही चंबल लेकर चले गये और वहां पर जाकर उन्होंने कंगना को वहां के लोगों की कहानियां बतानी शुरु कीं। कंगना रनौत ने कहा साईं उन्हें चंबल लेकर गये और वहां पर बैठे बैठे अक्सर ही वो उन्हें कुछ कहानियां सुनाया करते थे। वो बताते थे कि चंबल के लोग कितने डरावने होते हैं। सभी के बार एके 47 और गन होती है। हर दूसरा आदमी खून के मुकदमें फंसा हुआ है और भी बहुत कुछ। कगंना को पहले तो डर नहीं लगा लेकिन फिर एक दिन जब सही में दूधवाले के पास उन्होंने बंदूक देखी तो उन्हें लगा कि सच में साईं तो सच बोल रहे थे।

कंगना ने प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान चंबल में फिल्म शूटिंग करने की बात बताते हुए कहा "मुझे आपको एक मजेदार बात बतानी है आपको कि जब हमं चंबल में बैठे हुए थे। भेड़ों में शूट कर रहे थे तो वहां के आदमी मुझे मुझे शौक से रोज बताते थे कि यहां के हर आदमी के पास एके 47 है बच्चे बच्चे के पास एके 47 है। दूध वाले के पास गन है। साथ ही हर एक आदमी ने किसी ना किसी का तो खून किया है। तो एक दिन मुझे उन्होंने कहा कि आपमें बहुत हिम्मत है। एक तुम ही हो जो यहां पर शूट करने आई हो। कोई एक्टर नहीं आता था, कोई एक्ट्रेस नहीं आती थी। उस वक्त मैंने सोचा कि अगर उन्हें साई ने ये बात पहले बताई होती तो मैं कभी एक फिल्म के लिए अपनी जान जोखिम में नहीं डालतीं।"

कंगना ने आगे कहा कि"मुझे ये बिल्कुल भी पता हीं था कि इस जमाने में इस सेंचुरी में एसी भी कोई जगह है जहां पर हर एक आदमी के पास एके 47 है लोगों पर एक से ज्यादा खून के मुकदमे चल रहे हैं और वो आराम से घूम रहे हैं।" हालांकि प्रेस कॉंफ्रेंस के बीच में साईं ने कंगना को रोकते हुए बोला भी नहीं ऐसा नहीं है और कंगना को पता था कि चंबल जा रहे हैं। फिर से कंगना ने हंसते हुए कहा कि नहीं मुझे नहीं पता था। भला पता होता तो कौन वहां पर जाकर शूटिगं करता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X