Watch Video: राहुल गांधी पर फटा कंगना का गुस्सा, बोलीं- कहते हैं आजा आजा मेरे साथ...

Kangana Ranaut On Rahul Gandhi: संसद के बजट सत्र के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आचरण को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उनका व्यवहार संसदीय मर्यादाओं के अनुरूप नहीं है।

Kangana Ranaut On Rahul Gandhi

पूर्व अधिकारियों के पत्र पर प्रतिक्रिया

यह बयान उस संदर्भ में आया है, जब 200 से अधिक पूर्व सैन्य अधिकारियों, रिटायर्ड अफसरों, पूर्व राजनयिकों और वकीलों द्वारा राहुल गांधी के व्यवहार पर सवाल उठाए गए थे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना रनौत ने कहा कि संसद परिसर में उनका रवैया कई बार असहज करने वाला होता है।

'असहज माहौल' का आरोप

कंगना के अनुसार, जब कोई सांसद मीडिया से बातचीत कर रहा होता है, तब राहुल गांधी बीच में हस्तक्षेप करते हैं, जिससे माहौल असुविधाजनक बनता है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके इस व्यवहार से विशेषकर महिला सांसदों को असहजता महसूस होती है।

प्रियंका गांधी के डिसिप्लेन की तारीफ

इस दौरान कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के व्यवहार की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी का आचरण और शिष्टाचार संतुलित है और दूसरों के लिए उदाहरण हो सकता है और राहुल गांधी को भी उनसे सीखना चाहिए।

विरोध प्रदर्शन से बढ़ा विवाद

गौरतलब है कि यह विवाद संसद के मौजूदा बजट सत्र के दौरान विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के तरीके को लेकर उठा है। राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर के 'मकर द्वार' की सीढ़ियों पर चाय और बिस्किट के साथ प्रदर्शन किया था। सत्तापक्ष का आरोप है कि इस तरह के प्रदर्शन से संसद की परंपराओं और गरिमा को ठेस पहुंची है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X