कंगना रनौत ने पंगा को लेकर दिया बड़ा बयान- दिल के काफी करीब है फिल्म
इस समय भले ही बॉलीवुड में किसी तरह का काम नहीं हो रहा है और हर स्टार घर में कोरोना वायरस के कारण घर में हैं। लेकिन इस समय अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। उन्होने अपनी फिल्म पंगा को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। कंगना रनौत ने कहा कि पंगा फिल्म उनके दिल के काफी ज्यादा करीब है। गौरतलब है कि इस फिल्म में उन्होने काफी ज्यादा मेहनत की थी और चर्चा में भी रहीं थीं।
फिल्म जब रिलीज हुई थी तो लोगों को काफी पसंद आई थी। फिल्म कंगना रनौत के अलावा ऋचा चड्ढा और नीना गुप्ता जैसी अभिनेत्री भी नजर आईं थीं। कंगना रनौत की फिल्म की कमाई की बात करें तो.. इस फिल्म की खूब तारीफ हुई।

फिल्म दमदार थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया। फिल्म ने महज 25.64 करोड़ का कलेक्शन किया और फ्लॉप रही थी। इससे लगा था कि कंगना रनौत निश्चित ही नाखुश होंगी लेकिन फिल्म को लेकर उनकी जो प्रतिक्रिया रहती है इससे लगता है वो फिल्म को काफी ज्यादा पसंद करती हैं।
इस फिल्म को अश्विनी अय्यर तिवारी ने निर्देशित किया था। गौरतलब है कि कंगना रनौत इस समय फिल्म धाकड़ को लेकर काफी ज्यादा बिजी चल रही हैं।
कंगना रनौत इस फिल्म में दमदार एक्शन करते हुए नजर आने वाली हैं जिसका ऐलान उन्होने इस फिल्म के टीजर के साथ ही कर दिया था। फैंस कंगना की इस फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications