कंगना पर भरोसा है निर्माताओं को!

कंगना रानावत जिन्होंने गैंगस्टर फिल्म से बॉलीवुड में अपनी बेहतीरन एंट्री की जल्द ही सनी देओल के साथ फिल्म आई लव न्यू ईयर में नज़र आने वाली हैं। इस फिल्म में कंगना रानावत सनी देओल के साथ एक रोमांटिक कपल के किरदार में नज़र आएंगी। कंगना रानावत ने 2011 में रिलीज हुई फिल्म तनु वेड्स मनु से बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा लिया। तनु वेड्स मनु के बाद से कंगना पर निर्देशकों का भरोसा भी बढ़ गया और उन्हें यकीन हो गया कि कंगना अपने दम पर भी फिल्म को चला सकती हैं। कंगना ने हाल ही में मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'तनु वेड्स मनु' के बाद से निर्देशकों को उनपर भरोसा बढ़ गया है।

कंगना रानावत ने हाल ही में आई लव न्यू ईयर की फर्स्ट लुक के दौरान कहा तनु वेड्स मनु के बाद से लोग मुझे लेकर अधिक आश्वस्त रहने लगे हैं और जिस वक्त उन्होंने मुझे इस किरदार की पेशकश की तो मैं बहुत उत्साहित थी। यह मैंने जो पहले किया था उससे बिल्कुल विपरीत है। उन्होंने कहा ये एक ऐसी लड़की है जो बहुत चालाक नहीं है। यह पहले वाले किरदार से बिल्कुल उलटा है। ये बहुत अच्छा अनुभव रहा और मुझे उम्मीद है कि लोग इसे पसंद करेंगे। सनी देओल के साथ काम करने को लेकर कंगना ने कहा कि कलाकार दर्शकों की तरह नहीं सोचते। सनी देओल उनसे सीनियर हैं लेकिन उससे पहले वो एक कलाकार हैं।

कंगना रानावत अभी तक अपने करियर में गैंगस्टर, वो लम्हे, फैशन, राज़, वन्स अपॉन ए टाइन इन मुंबई जैसी बेहतरीन फिल्में की हैं और इन सभी फिल्मों में कंगना की एक्टिंग की भी काफी तारीफ हुई है। कंगना रानावत ने भी उसेक बाद 2011 में आर माधवन के साथ तनु वेड्स मनु फिल्म में बेहतरीन एक्टिंग करके सभी को हैरान भी कर दिया। हालांकि इसके बाद उनकी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास सफलता नहीं मिली। लेकिन इस साल एक बार फिर से कंगना के हाथों में बड़े बैनर की फिल्में हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X