..................... Kangana Ranaut says no one will marry Revolver Rani, who give pain to men - Hindi Filmibeat

रिवॉल्वर रानी देंगी मर्द को इतना दर्द की कोई सह ना सकेगा!

क्वीन के बाद अब कंगना रनौत बॉक्स ऑफिस पर बतौर रिवॉल्वर रानी के रुप में नज़र आएंगी। कंगना रनौत ने हाल ही में रिवॉल्वर रानी फिल्म की प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान कहा कि रिवॉल्वर रानी फिल्म करने के बाद उन्होंने अपनी शादी की सभी संभावनाओं को खत्म कर दिया है। यानी कि उनका कहना है रिवॉल्वर रानी फिल्म देखने के बाद कोई भी उनसे शादी करने को तैयार नहीं होगा क्योंकि फिल्म में उनका किरदार ही कुछ ऐसा है जिसे देखने के बाद लोगों की राय उनके लिए बदल जाएगी। फिल्म की टैगलाइन है मर्द को दर्द होगा तो लोगों का कहना है कि जो रानी मर्द को दर्द देगी भला उससे कौन शादी करेगा। शायद यही सोचकर कंगना ने भी अपना स्टेटमेंट दिया कि रिवॉल्वर रानी देखकर कोई उनसे शादी नहीं करेगा।

कंगना रनौत से प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान पूछा गया कि फिल्म में रिवॉल्वर रानी तो ताजमहल के सामने शादी करना चाहती हैं। तो कंगना कहां शादी करना चाहती हैं और खब। इसपर कंगना ने कहा "इस फिल्म के बाद मेरी शादी नहीं होगी भूल जाइये। कोई भी लड़का मुझसे शादी नहीं करेगा इस फिल्म के बाद मैं आपको ये लिख कर देती हूं। कंगना की इस बात को सुनकर सभी हैरान थे।" कंगना रनौत ने भले ही ये बात यूं ही मजाक में कही हो लेकिन उनकी बातों से कहीं ना कहीं ऐसा लग रहा है कि शायद कंगना भी अब शादी करना चाहती हैं लेकिन उन्हें उनके सपनों का राजकुमार नहीं मिल रहा।

कंगना रनौत की इस बात पर कुछ लोगों ने कमेंट करते हुए कहा है कि रिवॉल्वर रानी फिल्म की तो टैगलाइन ही है मर्द को दर्द होगा। तो जो रानी मर्द को दर्द देगी भला उससे कौन राजा शादी करना चाहेगा। क्वीन फिल्म की अपार सफलता के बाद रिवॉल्वर रानी से भी लोगों को काफी उम्मीदे हैं। अब ये फिल्म लोगों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है इसके लिए 25 अपैल तक का इंतजार करिये। फिल्म में कंगना रनौत के साथ पियूष और वीर दास मुख्य भूमिका में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X