रंगोली के बाद कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट हो सकता है सस्पेंड, खुद ने बताया आखिर क्यों ?
बॉलीवुड की मणिकर्णिका कंगना रनौत इन दिनों आक्रमक नजर आ रही हैं। लगातार सामाजिक से लेकर बॉलीवुड में मौजूद खामियों को वह उजागर कर रही हैं। ऐसा करने के लिए वह कई बार सख्त अंदाज में भी सोशल मीडिया पर नजर आती है। कुछ ऐसा ही लेटेस्ट पोस्ट कंगना टीम का वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में वह बॉलीवुड माफियाओं का पर्दाफाश करके रहेंगी।
खुद कंगना रनौत की टीम ने आशंका जताई गई है कि उनका ट्विटर अकाउंट को भी जल्द ही सस्पेंड करवाया जा सकता है। कंगना ऑफिशियल तौर पर किसी भी सोशल मीडिया पर नहीं है लेकिन उनकी टीम इन अकाउंट्स को देखती है। इससे पहले कंगना की बहन रंगौली चंदेल उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को देखा करती थीं, जो कि ऑफिशियल तौर पर बहन कंगना की मैनेजर हैं। कुछ दिन पहले भड़काऊ टिप्पणी को लेकर रंगोली चंदेल का अकाउंट ट्विटर इंडिया द्वारा ब्लॉक कर दिया गया था।


Click it and Unblock the Notifications