..................... Kangana Ranaut says jaya bachchan gets panic attacks takes about feminism - Hindi Filmibeat

'उनको पैनिक अटैक आ जाता है' जया बच्चन पर बात करते हुए बोलीं कंगना रनौत

Kangana Ranaut On Jaya Bachchan

Kangana Ranaut On Jaya Bachchan: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत जो कि अपने बेधड़क अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं इन दिनों वो अपनी आने वाली फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर छाई हुई हैं। फिल्म के प्रमोशन के साथ साथ एक्ट्रेस इन दिनों कई इंटरव्यू भी दे रहे हैं जो कि उनके फैंस बड़े ही चाव के साथ देखना पसंद कर रहे हैं। इसी बीच कंगना ने अब दिग्गज अदाकार जया बच्चन को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसने हेडलाइन्स बना दी हैं।

जया बच्चन जो कि पिछले कई सालों से सांसद में हैं वहीं अब कंगना रनौत भी नई नई सांसद बनी हैं। जया बच्चन मीडियो पर अपने गुस्सैल रवैये को लेकर काफी विवादों में रहती हैं वहीं उनका संसद ये एक भी एक वीडियो आग की तरह वायरल हुआ था। इस वीडियो में जया बच्चन पति अमिताभ बच्चन का नाम जोड़े जाने पर प्रतिक्रिया देती दिखाई दी थीं।

फीवर FM को दिए इंटरव्यू में जया बच्चन को फेमिनिज्म (नारीवाद) का पाठ पढ़ाया है। दरअसल, बीते दिनों जया बच्चन का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था जिसमें वह सभापति पर नाराज होते दिख रही थीं। इस नाराजगी का करण था कि सभापति ने जया बच्चन को पति अमिताभ के नाम से बुलाया था।

इसके बाद एक्ट्रेस का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने कहा कि क्या महिलाओं की अपनी पहचान नहीं है। हालांकि, इस पूरे विवाद के बाद उन्होंने अपने ही फैसले पर पलटी मार ली। जया बच्चन ने बाद में खुद ही अपने नाम में पति अमिताभ का नाम जोड़ा और कहा कि उन्हें अपने पति पर गर्व है'।

ऐसे में जब कंगना रनौत से इस पूरे मामले में सवाल पूछा गया तो वह कहती हैं, 'ये तो काफी शर्म की बात है। नेचर ने महिला और पुरुष को अलग-अलग बनाया है। उनमें एक अंतर है, लेकिन आजकल क्या हो रहा है न कि फेमिनिज्म के नाम पर कुछ महिलाएं गलत डायरेक्शन में जा रही हैं। हमारी सोसाइटी एरोगेंस की तरफ जा रही है, जो पूरी तरह से गलत है। लोगों को लगता है कि मेरी पहचान कहीं छूट गई है। उन्हें पैनिक अटैक आ जाता है। लोग इतना डरे हुए हैं कि ये कितनी गलत बात है'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X