'गली बॉय में आलिया भट्ट ने बहुत ही औसत अभिनय किया है, मुझसे तुलना ना करें'- कंगना रनौत
कंगना रनौत ने एक बार फिर आलिया भट्ट पर निशाना साधा है। कहना गलत नहीं होगा कि इस बार एक्ट्रेस ने एक कर्कश बयान दिया है। 2019 की फिल्मों पर बात करते हुए कंगना ने कहा कि फिल्म गली बॉय में आलिया भट्ट का अभिनय औसत था। इसीलिए उनसे मेरी तुलना ना करें। बता दें, इस साल जनवरी में कंगना रनौत मणिकर्णिका में नजर आईं थीं।
दरअसल, वेबसाइट बॉलीवुडलाइफ ने एक पोल किया था, जहां 2019 की अब तक की बेस्ट एक्ट्रेस को चुनना था। इस पोल में सबसे ज्यादा वोट कंगना रनौत को फिल्म मणिकर्णिका के लिए मिले। जब कंगना को इस बारे में बताया गया तो उन्होंने आलिया भट्ट पर निशाना साधा।

कंगना ने कहा, 'ये मुझे शर्मिंदा करने जैसा है.. गली बॉय के परर्फोमेंस में पीछे करने जैसा क्या है.. वही गुस्सैल मुंहफट लड़की.. एक आजाद और सशक्त महिला को दिखाने का बॉलीवुड का पुराना फॉरम्यूला.. मुझे शर्मिंदा ना करें, प्लीज। मीडिया ने इन फिल्मी बच्चों को ज्यादा ही प्यार दिया है। इनके औसत काम की सराहना करना बंद करें वर्ना अभिनय का दर्जा कभी बढ़ नहीं पाएगा..


Click it and Unblock the Notifications