भारत को भीख में आजादी बयान पर कंगना रनौत पर देशद्रोह का गंभीर आरोप, लौटाना होगा पद्मश्री सम्मान !

बॅालीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भारत की आजादी को लेकर ऐसा बयान दिया है कि लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल भी किया और पद्मश्री वापस करने की मांग भी की है। पद्मश्री सम्मान पाने के बाद कंगना रनौत फिर से बॅालीवुड पर पूरी तरह से छा गईं। इसके बाद उन्होंने जहां एक तरफ अपना वीडियो जारी कर यह कहा कि उन्होंने पैसों से अधिक दुश्मन कमाए हैं।

तो वहीं हाल ही में एक कार्यक्रम में शामिल होकर कंगना रनौत ने यह बताया कि 1947 में आजादी भीख में मिली थी, जबकि असली आजादी 2014 में मिली है। कंगना के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इसके साथ अब सीधे तौर पर कंगना रनौत ने पद्मश्री वापस करने की मांग की जा रही है।

kangana ranaut,

कंगना रनौत के आजादी वाले बयान से बवाल खड़ा हो चुका है और इस पर कांग्रेस ने कंगना से पद्मश्री सम्मान लौटाने की मांग की है। कांग्रेस ने कंगना रनौत पर निशाना साधते हुए गुरुवार को कहा कि यह देशद्रोह है। बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो टाइम्स नाऊ चैनल के कार्यक्रम का है।

1947 में आजादी नहीं बल्कि भीख मिली थी- कंगना रनौत

1947 में आजादी नहीं बल्कि भीख मिली थी- कंगना रनौत

इस वीडियो में कंगना बता रही हैं कि रानी लक्ष्मीबाई, नेता सुभाष चंद्र बोस इन लोगों की बात करूं तो यह लोग जानते थे कि खून बहेगा। ये भी याद रहे कि हिंदुस्तानी-हिंदुस्तानी का खून न बहाए। उन्होंने आजादी की कीमत चुकाई। यकीनन। पर वो आजादी नहीं थी वो भीख थी। 1947 में आजादी नहीं बल्कि भीख मिली थी, जो आजादी मिली है वो 2014 में मिली है। यह बहुत बड़ा विषय है। मैंने बहुत पढ़ा है और एक फिल्म भी बनाई है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा का आरोप

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा का आरोप

कंगना के इस वीडियो पर वहां मौजूद कुछ लोगों ने ताली भी बजाई है। इस वीडियो को देखने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने सोशल मीडिया पर ट्टीटशेयर करते हुए बोला है कि कंगना रनौत का यह बयान महात्मा गांधी, पंडित नेहरू और सरदार पटेल जैसे स्वतंत्रता सेनानियों का नहीं बल्कि सरदार भगत सिंह, भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद जैसे क्रांतिकारियों के बलिदान का भी अपमान है।

राष्ट्रपति को कंगना रनौत से तुरंत पद्म सम्मान वापस लेना चाहिए।

राष्ट्रपति को कंगना रनौत से तुरंत पद्म सम्मान वापस लेना चाहिए।

आनंद शर्मा ने आगे लिखा है कि प्रधानमंत्री को अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए। यह बताना चाहिए कि क्या वह कंगना रनौत की राय का समर्थन करते हैं और अगर नहीं करते हैं तो ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। कंगना रनौत के पद्मश्री सम्मान को वापस लेने की मांग करते हुए आनंद शर्मा ने कहा कि मानवीय राष्ट्रपति को कंगना रनौत से तुरंत पद्म सम्मान वापस लेना चाहिए। ऐसा सम्मान देने से पहले आकलन होना चाहिए कि ऐसे लोगों को यह सम्मान नहीं मिले जो देश और उसके नायकोंका अपमान करते हैं।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बोला शर्म करो

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बोला शर्म करो

कांग्रेस प्रवक्ता गौरव प्रल्लभ ने भी मांग की है कि कंगना रनौत को अपने बयान के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। शिवसेना नेता नीलम गोरहे ने कहा है कि कंगना पर देशद्रोह का मुकदमा होना दर्ज होना चाहिए। कंगना रनौत का पद्म पुरस्कार भी वापस लेना चाहिए। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने गुरुवार को ट्टीट करते हुए राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से अनुरोध किया है कि कंगना का पद्मश्री पुरस्कार वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी लिखा है कि कंगना को शर्म आनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X