कंगना ने कहा आमिर-अमिताभ मेरे दोस्त नहीं!
कंगना ने कहा कितना अजीब लगेगा कि मैं ये कहूंगी कि आमिर खान या अमिताभ बच्चन मेरे दोस्त नहीं हैं। वो लोग इस इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स हैं। अमिताभ बच्चन तो इतने सीनियर हैं वो दोस्त कैसे हो सकते हैं। मैं उनकी बहुत इज्जत करती हूं। ऐसा ही आमिर खान के साथ भी है। कंगना ने कहा कि इंडस्ट्री में सफलता के दम पर रिश्ते नहीं बनाए जाते। इंडस्ट्री में मेरा ऐसा कोई दोस्त नहीं है जिससे मैं अपने दुख या मुश्किलें शेयर करती हूं। कंगना ने कहा कि वो इंडस्ट्री में जो सोचकर आई थीं धीरे धीरे लग रहा है कि वो उस मकाम तक पहुंच रही हैं। क्वीन फिल्म की सफलता ने उन्हें इस बात पर विश्वास दिलाना शुरु कर दिया है।
क्वीन फिल्म की जबरदस्त सफलता ने कंगना रनौत को बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल कर दिया है। अपनी बेहतरीन अदाकारी के जरिये पहले से ही कंगना काफी मशहूर थीं लेकिन क्वीन फिल्म के बाद उन्हें बॉक्स ऑफिस पर सफलता के साथ ही बॉलीवुड के सुपरस्टार्स की तरफ से भी तारीफें मिलनी शुरु हो गयी हैं। कंगना रनौत की फिल्म रिवॉल्वर रानी इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। उम्मीद है कि क्वीन की तरह ही रिवॉल्वर रानी भी कंगना के लिए हिट साबित हो। कंगना का कहना है कि वो रिवॉल्वर रानी से बहुत ज्यादा उम्मीदें नहीं लगाकर बैठी हैं। लेकिन इतना जरुर चाहती हैं कि दर्शक इसे पसंद करें।


Click it and Unblock the Notifications












