शहजादा कार्तिक आर्यन को लेकर kangana Ranaut ने यह क्या कह दिया कि...

kangana Ranaut

kangana Ranaut: बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत हर चार दिन बाद किसी ना किसी को लेकर अपनी राय, अपना पक्ष या अपना विवादित प्रतिक्रिया देती रहती हैं। ऐसा बहुत होता है कि कंगना चुप चाप अपना काम करें क्योंकि कंगना को शायद पंगे लेना और बात-चीत करते रहना पसंद है। हाल ही में कंगना रनौत ने शहजादा कार्तिक आर्यन को लेकर अपने विचार साझा किए हैं।

बैसे तो कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म चंद्रमुखी की शूटिंग में बिज़ी हैं। इस फिल्म के लिए कंगना ने बहुत मेहनत की है, सोशल मीडिया पर इसको लेकर कुछ ना कुछ जानकारी वह साझा करती रहती हैं। पर बिजी शेड्यूल में से वक्त निकालकर कंगना ने सोमवार को उन्होंने पहली बार ट्विटर पर आस्क कंगना सेशन चलाया।

इस दौरान कंगना रनौत से उनके फैंस ने बॉलीवुड, साउथ, राजनीति समेत कई क्षेत्रों से जुड़े सवाल किए। सभी सवालों के शानदार तरीके से कंगना ने जबाव दिए। फिर बात आई कार्तिक आर्यन की, एक यूज़र ने कार्तिक आर्यन को लेकर सवाल किया, जिसपर कंगना ने बेबाकी से जवाब दिया।

एक यूज़र ने कंगना रनौत से सवाल किया, कार्तिक आर्यन के बारे में कुछ कहिए जो आपको उनमें पसंद हो। इस पर कंगना ने कहा, कार्तिक सेल्फ मेड एक्टर है और उसने अपना रास्ता खुद बनाया है। वो किसी भी कैंप या ग्रुप का हिस्सा नहीं है। वो कूल है। फैंस कंगना के इस रिप्लाई से काफी खुश हैं क्योंकि ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि कंगना किसी के बारें में ऐसे बात करें।

एक फैन ने सवाल किया, कंगना आप कैसी हैं? आपने लंच किया? इस पर कंगना रनौत ने जवाब देते हुए कहा, मैं बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं, मैंने अपनी डाइट में कुछ बदलाव किए हैं इससे मुझे बहुत एनर्जी महसूस हो रही है। शुक्रिया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत ने हाल ही में अपनी फिल्म इमरजेंसी की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में वो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नज़र आने वाली हैं। ये फिल्म इसी साल रिलीज़ होगी। इसके बाद वो चंद्रमुखी की शूटिंग में लग गई हैं। इस फिल्म का निर्देशन पी वासु कर रहे हैं इसका लेखन भी वासु ने ही किया है। इसके अलावा भी अभिनेत्री के पास एक दो प्रोजेक्ट पाइपलाइम में हैं।

Read more about: kangana ranaut kartik aaryan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X