हिमाचल में आपदा आई मै शूटिंग मे बिजी थी, ये क्या बोली कंगना, लोगो ने लताड़ा- वापिस जाओ शूटिंग करो

Kangana Ranaut Troll: लोकसभा 2024 के चुनाव अभी जारी है। बता दे की बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने मंडी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर खूब प्रचार-प्रसार कर रही हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि कुछ दिन पहले उन्होंने शिमला जिले के ननखड़ी क्षेत्र का दौरा किया था।
इस दौरान कंगना रनौत ने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह और सांसद प्रतिभा सिंह पर खूब ताने बरसाए। उन्होंने इस पर बात करते हुए कहा कि हिमाचल में जब आपदा आई थी तो मैं फिल्म की शूटिंग में बिजी थी। लेकिन यह दोनों मां बेटे कौन सी शूटिंग में व्यस्त थे। अब इसका एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल हो रही वीडियो में कंगना रनौत को कहते हुए देखा जा सकता है कि यह लोग मुझसे सवाल करते हैं कि "हिमाचल में जब आपदा आई तो मैं कहां थी। लेकिन मैं उस वक्त ना तो किसी संगठन में थी और ना ही मैं सरकार में थी। मेरा जितना समर्थ था मैंने हिमाचल की उतनी मदद कर दी।"
कंगना रनौत ने आगे कहा कि "आपदा के वक्त मैं शूटिंग में बिजी थी। लेकिन जब आपदा आई तो यह दोनों मां बेटे कौन सी शूटिंग में बिजी थे। आज तक मलवा तक नहीं उठाया गया है। जिन क्षेत्रों में सड़के टूटी है, घर टूटे हैं वहां का मलवा तक नहीं उठाया गया है।" अब कंगना रनौत का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
कंगना रनौत के इस वीडियो पर लगातार लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा "पागल औरत।" एक अन्य यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "जब बुरे वक्त में नहीं आई तो अब क्या आम लेने आई हो। जाकर शूटिंग करो।" एक दूसरा यूजर लिखता है कि "राजनीति आपके बस की बात नहीं है।"


Click it and Unblock the Notifications











