कंगना रनौत ने फिर से इंडस्ट्र्री पर साधा निशाना, किया चौंकाने वाला खुलासा !
कंगना रनौत एक बार फिर से अपने कंट्रोवर्शियल बयान को लेकर चर्चा में आ गई हैं। कंगना बेबाकी से बॅालीवुड के प्रति अपनी राय रखने के लिए जानी जाती हैं। अपनी ये पहचान उन्होंने लगातार कायम कर रखी है। इस बार कंगना ने बॅालीवुड और उससे जुड़े अपने सफर पर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
कंगना रनौत बतौर एक्ट्रेस बॅालीवुड में खुद को स्थापित कर चुकी हैं। एक्ट्रेस होने के साथ उन्होंने खुद को राइटिंग और निर्देशन के क्षेत्र से भी जोड़ कर रखा है।

कंगना ये मानती हैं कि उनकी चाह हमेशा से कुछ नया सीखने और करने की रही है। ताकि वह फिल्म मेकिंग का हिस्सा हर तरीके से बनने के लिए खुद को काबिल बना सके। वहीं अब उनका मानना है कि बॅालीवुड में प्रतिभा का कोई महत्व नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications