कृष 3 के लिए क्यों तैयार नहीं थीं कंगना, क्या प्रिंयका थीं वजह!
कंगना ने कहा कि पहले जब उनके पास कृष 3 आई थी तब उन्होंने ना कर दी थी। क्योंकि उन्हें लगा था कि फिल्म कुछ खास नहीं होगी और फिल्म में प्रिंयका चोपडा़ भी थीं इसलिए उन्हें लगा कि कहीं उनका रोल काट ना दिया जाए। लेकिन जब दोबारा से राकेश रौशन ने उन्हें स्क्रिप्ट पढ़ने के लिए कहा तो कंगना को लगा कि स्क्रिप्ट इतनी बेहतरीन है कि स्क्रिप्ट में से एक पन्ना भी निकाल दिया जाए तो फिल्म अधूरी हो जाएगी। इसलिए कंगना ने फिल्म के लिए हां कर दी। ऊपर से उन्हें लगा कि एक सुपरवुमन का किरदार काफी अलग है और वो इसके लिए पूरी तरह से तैयार भी हैं।
राकेश रौशन ने भी काइट्स के दौरान कंगना और अपने बीच हुई अनबन की आई खबरों के बारे में कहा कि उन्होंने फिल्म के निर्देशक अनुराग बासु को कहा था कि वो कंगना से बात करें। अब उनके और कंगना के बीच क्या बातें हुईं ये उन्हें नहीं पता। लेकिन हो सकता है कि कृष के लिए पहले ना करने की वजह ये भी हो। लेकिन कंगना ने जो वजह राकेश रौशन को बताई वो ये थी कि फिल्म में प्रियंका चोपड़ा भी हैं और कंगना को लगा कि कहीं प्रियंका की वजह से उनका किरदार छोटा ना कर दिया जाए।


Click it and Unblock the Notifications
