'घर गिरवी रखना पड़ा, किसी ने मदद नहीं की..' Kangana Ranaut का छलका दर्द, इमरजेंसी फिल्म पड़ी भारी!

kangana ranaut

Kangana Ranaut On Emergency- कंगना रनौत फिलहाल अपनी फिल्म इमरजेंसी को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म अच्छी है और उनके अभिनय की भी तारीफ हो रही है।

इस वक्त फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सही है। लेकिन कंगना रनौत ने इस दौरान कुछ खुलासे किए हैं। इन खुलासों के बाद लोग हैरान हैं और उनको लेकर चर्चा हो रही है।

अक्सर कहा जाता है कि कंगना रनौत भेड़ चाल नहीं चलती हैं और इसको लेकर कई बार वो बोल भी देती हैं। इस वक्त उन्होने कहा है कि इस फिल्म इमरजेंसी के लिए उनको किसी ने मदद नहीं दी है।

क्या बोलीं कंगना रनौत

कंगना रनौत ने इमरजेंसी में इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है। अभिनय के साथ साथ उन्होने फिल्म का निर्देशन भी किया है जो कि काफी चौकाने वाली बात है। कंगना रनौत ने इस फिल्म को लेकर कहा कि उनको अपना घर गिरवी रखना पड़ा था।

इस फिल्म के लिए किसी ने उनकी मदद नहीं की। ना ही कोई प्रोड्यूसर और ना ही ओटीटी। इसके बाद लोग कंगना रनौत के इस बयान को लेकर बातें कर रहे हैं। कंगना रनौत अपनी फिल्मों के लिए काफी मेहनत करती हैं और जल्दी किसी एक्टर के साथ काम नहीं करतीं। उनकी फिल्मों में वो खुद लीड रोल में होती हैं।

सोशल मीडिया पर हो रही हैं बातें

इस बयान के बाद लोग सोशल मीडिया कई तरह की बातें कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''मतलब इंद्रा गाँधी की छवि खराब करने के लिए तुमको अपना घर गिरवी रखना पड़ा।'' एक ने लिखा, ''घर भी गया इज्ज़त भी गई... कटोरा ले लो अब।'' एक ने लिखा, ''अपने अब्बा जान से बोलो नया घर दिलवा देगा।'' एक ने लिखा, ''इंदिरा गांधी को बदनाम करने के लिए इस कट्टरपंथी को अपना घर गिरवी रखना पड़ा।''

Read more about: kangana ranaut
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X