Jaya Bachchan को लेकर अचानक बदले Kangana Ranaut के सुर, बोलीं- 'वो इंडस्ट्री की सबसे..'

Kangana Ranaut On Jaya Bachchan- कंगना रनौत को लेकर मशहूर है कि वो हर तरह का बयान बिना डरे हुए देती हैं। उनके रिश्ते अमिताभ बच्चन के साथ कैसे हैं ये तो सभी जानते हैं।
लेकिन अब उन्होने जया बच्चन को लेकर कुछ ऐसा कह डाला है जो कि चर्चा में है। कंगना रनौत ने जया बच्चन की तारीफ की है और कहा है कि वो इंडस्ट्री की सबसे सम्मानित अभिनेत्री हैं।
जया बच्चन भी अक्सर अपने गुस्से और बयानबाजी को लेकर चर्चा में आते रहती हैं। कई बार उनको ट्रोल भी किया जाता है। लेकिन अब जया बच्चन को लेकर कंगना रनौत ने काफी कुछ कहा है।
क्या बोलीं कंगना रनौत?
कंगना रनौत ने जया बच्चन को लेकर कहा, "जया बच्चन जी हमारी फिल्म इंडस्ट्री की बहुत सम्मानित अभिनेत्री हैं। ईमानदारी से कहूं तो, वह अपने गुस्सैल स्वभाव के लिए जानी जाती हैं, लेकिन साथ ही, मैं उन्हें यह श्रेय भी देना चाहूंगी कि उस समय... आप कल्पना कर सकते हैं कि 1970 के दशक में, एक ऐसे समय में जब महिलाओं को अपनी काफी मेहनत करनी पड़ती थी।
उन्होंने उस समय गुड्डी जैसी फिल्में कीं। उसके जरिए उन्होंने महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया और उसके बाद भी... वह फिल्म इंडस्ट्री की सबसे सम्मानित महिलाओं में से एक हैं। जिस तरह से वह राज्यसभा में खुद को पेश करती हैं, मुझे बहुत अच्छा लगता है कि हमें फिल्म इंड्स्ट्री से इस तरह का प्रतिनिधित्व मिला है।'' कंगना रनौत का ये बयान अब खबरों का हिस्सा है। कंगना रनौत राजनीति के अलावा फिल्मों को लेकर भी पैशनेट हैं और इसके लिए उन्होने कई कुर्बानियां भी दी हैं।
फिल्म के लिए बेंच चुकी हैं प्रॉपर्टी
न्यूज 18 को दिए एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा था कि, मेरी फिल्म रिलीज होने जा रही थी। मैंने मेरी पर्सनल प्रॉपर्टी इस फिल्म पर लग दी थी। अब फिल्म रिलीज नहीं हुई है। इसके बाद कंगना कहती हैं कि वैसे भी संपत्ति इसी लिए होती है कि संकट के समय में काम आ सके। फिलहाल वो अपनी आने वाली फिल्म इमरजेंसी को लेकर चर्चा में हैं जो कि विवादों के चलते रिलीज नहीं हो पा रही है।


Click it and Unblock the Notifications