ट्रोलिंग के बीच कंगना रनौत ने की सफारी राइड, वायरल हो रहीं हैं तस्वीरें और वीडियो
अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर मशहूर है कि वो अक्सर किसी ना किसी तरह से सोशल मीडिया पर नजर आती रहती हैं। इस समय वो काफी ट्रोल हो रहीं हैं लेकिन उनको किसी तरह से फर्क नहीं पड़ता है। इस समय अभिनेत्री की कुछ तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं जिसमें वो जंगल सफारी का मजा लेते हुए नजर आ रहीं हैं। ट्विटर पर तस्वीरें साझा करते हुए कंगना रनौत ने लिखा है कि..
'इस सुंदर रविवार को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में सफारी पर गए, एक बड़े नर बाघ के साथ कुछ खूबसूरत जानवरों को देखा, शानदार झीलों और दृश्यों ने मन मोह लिया। एमपी टूरिज्म का धन्यवाद।' इसके अलावा कंगना रनौत ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है जिसमें वो राइड लेती हुईँ नजर आ रही हैँ। कंगना रनौत ने इस दौरान काफी मस्ती की है और अपना अनुभव फैंस के साथ साझा किया है।

एंजॉय करती हुईं
काफी कम देखा जाता है कि कंगना रनौत इस तरह से एंजॉय करती हुईं नजर आती रहती हैं। कंगना रनौत राजनीतिक मामलों में अक्सर अपनी राय रखती हैं।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत मणिकर्णिका रिटर्न्स, थलाइवी, तेजस, और अयोध्या पर आने वाली फिल्म समेत कई प्रोजेक्ट से जुड़ी हुई हैं।

धाकड़
फिल्म धाकड़ इसी साल गांधी जयंती के मौके पर 1 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में पहली बार कंगना रनौत जासूस की भूमिका में नजर आने वाली हैं।

तगड़ा एक्श
इस फिल्म में वो काफी तगड़ा एक्शन करती हुईं नजर आने वाली हैं जो कि उनके फैंस के लिए काफी नया साबित होने वाला है।

स्टारकास्ट
फिल्म धाकड़ से पहले ही कुछ स्टार्स के नाम सामने आ चुके हैं जिसमें अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता शामिल हैं।
राजश्री प्रोडक्शन बैक टू बैक करेगा 3 धमाके? सलमान खान से लेकर अमिताभ बच्चन तक हैं सफर में शामिल!


Click it and Unblock the Notifications