Kangana Ranaut के ट्वीट से मचा बवाल, बोलीं- 'हीरो के कमरों में जाने से मना किया तो..'

Recommended Video
कंगना रनौत एक बार फिर से काफी चर्चा में हैं और उन्होने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि खबरों का हिस्सा है। जी हां, उन्होने ट्वीट करते हुए फिर से अपनी बेबाक अंदाज दिखाया है। दरअसल एक यूजर को कंगना रनौत इस दौरान जवाब दे रहीं थीँ। उन्होने बताया कि उन्होने किस तरह से अपने वसूलों के खिलाफ कोई काम नहीं किया। कंगना रनौत ने बॉलीवुड माफिया पर लिखा,
''भिखारी फिल्म माफिया ने मेरा एरोगेंस कहा, क्योंकि मैं दूसरी लड़कियों की तरह हंसना चाहती हूं, आइटम नंबर करना, शादियां पे नाचना, रात को बुलाए जाने पे हीरो के कमरों में जाना ये सब के लिये साफ मना किया, उन्होंने मुझे पागल घोषित कर दिया और मुझे जेल में डालने की कोशिश की।''
इसके अलावा कंगना रनौत ने लिखा, ''यह रवैया है या ईमानदारी? खुद को सुधारने की जगाह वो मुझे सुधरना चले हैं, लेकिन चक्कर ये है कि मुझे अपने लिए कुछ भी नहीं चाहिए, मैंने अभी अपना सब गिरवी रख के एक फिल्म बनाई है, राक्षसों का सफाया होगा सर घूमेगा, कोई मुझे दोष न दे।''
बता दें कि आज सुबह ही कंगना रनौत ने अपनी मां की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी और इस तस्वीर में उनकी मां खेतों में काम करतीं नजर आईं थीं। इसके बाद लगातार लोग उनपर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
हालांकि इस पोस्ट कंगना ने बताया कि उनकी मां कितनी शानदार महिला हैं। वर्कफ्रंट पर कंगना रनौत इस वक्त फिल्म इमरजेंसी को लेकर बिजी हैं और कहा जा रहा है कि फिल्म काफी बेहतरीन होने वाली है। हालांकि उनकी फिल्मों को लेकर कई तरह के रिएकशन्स फिल्म रिलीज से पहले ही सामने आ रहे हैं और लोग पसंद कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











