अनुराग कश्यप के करियर की इकलौती हिट फिल्म क्वीन है - कंगना रनौत ने दिया सीधा जवाब
अनुराग कश्यप, कंगना रनौत पर काफी भड़के हुए हैं और हर कोई कंगना रनौत के जवाब का इंतज़ार कर रहा था। अनुराग कश्यप ने एक ट्वीट करते हुए लिखा था - जब तनु वेड्स मनु अटकी थी मैंने आनंद राय को मदद की थी और financiers से मिलाया था । चाहे तो पूछ सकते हैं। मैं नाम ले कर बोल रहा हूँ और बोलूँगा जो सच है ।
अनुराग ने ये जवाब उस ट्वीट पर दिया जहां एक ट्विटर यूज़र ने लिखा कि अनुराग कश्यप अब बॉलीवुड माफियाओं के हाथ की कठपुतली हो चुके हैं।

अनुराग कश्यप यहीं नहीं रूके। उन्होंने साथ ही कंगना रनौत के करियर के बारे में बात करते हुए लिखा - "मेरी रोटी Bollywood से नहीं चलती । मेरी फ़िल्म produce करने कोई Dharma, Excel या YRF या कोई studio नहीं आता । खुद नयी company बनानी पड़ती है और खुद बनाता हूँ। कंगना के पास जब कोई काम नहीं था तब Queen बनायीं थी। तनु weds मनु जब अटक गयी थी उसे खतम करने के लिए मैंने आनंद राय को मदद की थी और financiers से मिलाया था । चाहे तो पूछ सकते हैं। मैं नाम ले कर बोल रहा हूँ और बोलूँगा जो सच है।"
अब कंगना रनौत की टीम ने जवाब देते हुए कहा है कि हां ये बात सच है। लेकिन एक और सच ये है कि क्वीन, अनुराग कश्यप के करियर की इकलौती हिट फिल्म है। उनके प्रोडक्शन हाउस फैंटम से निकली हुई इकलौती हिट फिल्म जिसे चार लोगों ने मिलकर प्रोड्यूस किया था। आपको कंगना का शुक्र मनाना चाहिए जैसे कि वो आपकी शुक्रगुज़ार हैं।


Click it and Unblock the Notifications
