कंगना रनौत को ऋतिक ने ज़बरदस्ती कृष 3 करवाई - कंगना की टीम के कुछ और खुलासे
कंगना रनौत ने अपने करियर को अपने दम पर बनाया है और ये बात उन्होंने कई बार बताई है। अब एक्ट्रेस नगमा ने एक तस्वीर के साथ कंगना को ट्रोल करने की कोशिश की। इस तस्वीर में कंगना के करियर के कुछ बड़े काम थे। लेकिन तस्वीर में बताया था कि कैसे कंगना का पूरा करियर नेपोटिज़्म की वजह से फल फूल पाया।
तस्वीर में कुछ बातें साफ लिखी गई थीं - जैसे कि कंगना रनौत को इंडस्ट्री में काम मिला क्योंकि वो आदित्य पंचोली की गर्लफ्रेंड थीं। आदित्य ने उन्हें लोगों से मिलवाया।

इसके बाद नगमा के पोस्ट की गई इस तस्वीर में लिखा था कि कंगना की पहली फिल्म गैंगस्टर महेश भट्ट ने प्रोड्यूस की थी। इस फिल्म में उनके हीरो थे इमरान हाशमी। ये दोनों भी नेपोटिज़्म के कारण ही।
इसके बाद कंगना का करियर फ्लॉप हो गया और उन्हें ऋतिक ने काइट्स और काइट्स के फ्लॉप होने के बाद वापस कृष 3 से लॉन्च किया गया। ऋतिक उस वक्त उनके बॉयफ्रेंड थे।
इसके बाद कंगना ने अपनी ही बहन को अपने मैनेजर की नौकरी दी। ये भी नेपोटिज़्म है। इस पोस्ट में ये भी लिखा गया कि कंगना ने सुशांत की मौत से पहले कभी उनकी मदद नहीं की या उनसे बात नहीं की। लेकिन सुशांत की मौत के बाद वो उनके लिए लड़ रही हैं लेकिन अपने मुद्दों पर।
अब कंगना रनौत की टीम ने एक एक कर, इस पोस्ट के हर झूठ का जवाब दिया -


Click it and Unblock the Notifications












