आलिया जैसे लोग दूसरों का काम छीनते हैं, बड़े प्रोड्यूसर से फिल्मों की भीख मांगते हैं - रंगोली
हाल ही में आलिया भट्ट ने बड़ा मज़ेदार वाकया बांटते हुए कहा कि एक दिन राजामौली उन्हें एयरपोर्ट पर मिले और उन्होंने उनसे भीख मांगी कि अपनी अगली फिल्म में उन्हें काम दे दें। लेकिन आलिया ने जिस अंदाज़ में ये बात बोली थी, उन्हें नहीं पता था कि ये वापस उन्हीं के जी का जंजाल बन जाएगा।
अब इस बात को पकड़ कर बैठ गई हैं कंगना रनौत की बहन रंगोली चंडेल। एक ट्वीट करते हुए रंगोली ने कहा कि हर रोज़ दूसरों का काम छीनना, बड़े प्रोड्यूसर से फिल्मों की भीख मांगना, उनके आगे पीछे घूमना, अपने कनेक्शन का इस्तेमाल करके दूसरों की फिल्म अपने नाम कर लेना और सामने ऐसा दिखाना जैसे कि कुछ हुआ ही नहीं। लेकिन देखने वाले बेवकूफ नहीं हैं।



Click it and Unblock the Notifications