कंगना रनौत बनीं मासी..रंगोली ने शेयर की बेटे की तस्वीर
Recommended Video

कंगना रनौत प्रोफेशनल जिंदगी से ज्यादा इस साल निजी जिंदगी को लेकर अधिक चर्चा में रही हैं लेकिन साल के अंत तक आखिरकार सबकुछ अच्छा होता दिख रहा है। दरअसल कंगना रनौत मासी बन गई हैं। उनकी बहन रंगोली ने बेटे को जन्म दिया है और उसका नाम पृथ्वीराज रखा है।
रंगोली ने ट्विटर पर अपने बेटे की तस्वीर शेयर की और उसे इंट्रोड्यूस कराया। हालांकि उन्होंने कंगना की कोई तस्वीर नहीं शेयर की लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि कंगना रनौत एक बहुत ही प्यारे क्यूट लिटिल बेबी की मासी बनी हैं। आप भी देखिए तस्वीर।

कंगना रनौत ने हालांकि इसपर कोई बयान नहीं दिया है लेकिन हमें कंगना की बेबी के साथ तस्वीरों का इंतजार रहेगा। आपको बता दें कि रंगोली ने बेबी की तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है कि "प्रिय दोस्तों मिलिए मेरे बेट पृथ्वी राज चंदेल से।"
फिलहाल कंगना रनौत अपनी अगली फिल्म मणिकर्णिका की शूटिंग में व्यस्त हैं। आपको बता दें कि फिल्म में कंगना रनौत लक्ष्मीबाई की भूमिका निभा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
