कंगना की 'सिमरन' तैयार..इस दिन होगी तय
कंगना रनौत की आने वाली फिल्म 'सिमरन' की रिलीज़ डेट तय हो गई है। ये फिल्म 17 सितंबर 2017 को रिलीज़ होगी।
कंगना रनौत की आने वाली फिल्म 'सिमरन' की रिलीज़ डेट फाइनल हो गई है। खबर है कि ये फिल्म अगले साल 17 सितंबर को रिलीज़ होगी। आपको बता दें कि ये फिल्म हंसल मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में राजकुमार राव भी हैं।

और फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी है अपूर्व असरानी ने। इस फिल्म की रिलीज़िंग डेट की तारीख फिल्म के प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने ट्वीटर पर दी। ट्वीट करते हुए शैलेंद्र ने लिखा "#Simran is on 17th sept. 2017.. @mehtahansal @Apurvasrani."
[शाहरुख-अंबानी से लेकर विराट-अनुष्का तक..मनीष मल्होत्रा के यहां सितारों का जलसा!]
ख़बर है कि ये कहानी अमरीका में रखने वाली संदीप कौर नाम की एक नर्स की कहानी है जिसे कुछ साल पहले एक बैंक डकैती के जुर्म में जेल भेजा गया था क्योंकि उसने अपने जुए के कर्ज़ को चुकाने के लिए ये डकैती की थी।
आपको बता दें कि सितंबर में सिमरन के आने से पहले कंगना रनौत की फिल्म 'रंगून' आएगी। इस फिल्म के डायरेक्टर विशाल भारद्वाज हैं।


Click it and Unblock the Notifications