कंगना रनौत का निजी बॉडीगार्ड पर लगा शादी का झांसा देकर रेप का आरोप, FIR दर्ज

कंगना रनौत के निजी बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। मुंबई के डीएन नगर पुलिस स्टेशन में कुमार के खिलाफ धारा 367, 377 और 420 के तहत FIR दर्ज कर दी गई है। युवती पेशे से एक ब्यूटीशियन है।

साथ ही इस युवती ने ये भी बताया कि हेगड़े ने उससे 50 हज़ार रूपये उधार लिए थे जिसके बाद से वो फरार है। युवती का कहना है कि उनसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए मना किया लेकिन उसके साथ ज़बरदस्ती की गई।

kangana-ranaut-s-personal-bodyguard-kumar-hegde-booked-for-rape-and-unnatural-sex

युवती का कहना है कि वो आरोपी को पिछले आठ साल से जानती है। पिछले ही साल कुमार ने उसे शादी के लिए प्रपोज़ किया। इसके बाद वो उसके फ्लैट पर आकर ज़बरदस्ती उसके साथ संबंध बनाता था।

आरोपी की एक दोस्त ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि हेगड़े ज़्यादातर वक्त शूटिंग पर रहता था। जब भी मुंबई आता था, युवती के साथ ही उसके घर पर रूकता था। कई बार वो ड्रग्स और गोली लेकर Unnatural sex करता था।

मां ने दी धमकी

मां ने दी धमकी

युवती ने बताया कि वो हेगड़े से संपर्क नहीं कर पा रही हैं और 27 अप्रैल को उसे 50 हज़ार देने के बाद से ही वो उससे संपर्क नहीं कर पाईं। बाद में हेगड़े की मां ने युवती से संपर्क कर उसे धमकी दी कि उनके बेटे से दूर रहे और शादी का दबाव ना डाले।

कर रहा है शादी

कर रहा है शादी

हेगड़े की मां ने ही युवती को बताया कि वो शादी कर रहा है। युवती का कहना है कि 50 हज़ार लेकर वो कर्नाटक चला गया।

कंगना टीम का जवाब

कंगना टीम का जवाब

कंगना टीम से संपर्क करने पर केवल इतना जवाब मिला कि उन्हें इस मामले की ज़्यादा जानकारी नहीं है क्योंकि हेगड़े काफी लंबे समय से छुट्टी पर है।

सैलेरी की थी चर्चा

सैलेरी की थी चर्चा

गौरतलब है कि कंगना रनौत के निजी बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े तब चर्चा में आए जब उनकी मोटी सैलेरी की अफवाहें उड़ीं। अफवाहें थीं कि कंगना रनौत अपने बॉडीगार्ड को सालाना 90 - 95 लाख रूपये देती हैं।

मनया था जन्मदिन

मनया था जन्मदिन

2019 में क्रिसमस के दिन, कंगना ने कुमार हेगड़े का जन्मदिन भी मनाया था और इस तस्वीर के साथ अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X