OUCH...इतना 'गुड' क्यों है कंगना का 'बैड' लक?

कंगना रनौत का बैड लक बड़ा ही गुड है। वरना देखिए ना ऐसा कहां होता है कि आपके नाम बीते साल की सबसे अच्छी फिल्म क्वीन हो। आपकी झोली में फिल्मफेयर हो। आपके सोशल अकाउंट्स में सबकी तारीफें भरी पड़ी हों। फैन क्लब्स की कोई कमी ना हो। रात 3 बजे आपके घर रेखा आपका अवार्ड पहुंचाने आएं पर आपके पास हीरो ना हो।

नसीब ही कुछ ऐसा है कि कंगना रनौत की अगली फिल्म फिलहाल तो डिब्बा बंद होती नज़र आ रही है। कोई भी उनका हीरो बनने को तैयार ही नहीं है। और बेचारी हमारी क्वीन के लिए बॉलीवुड में फिलहाल कोई प्रिंस चार्मिंग नहीं बचा है।

दरअसल, रीमा कागती के निर्देशन में बनने वाली कंगना की इस फिल्म में पहले सैफ अली खान काम करने वाले थे, मगर सैफ ने इस फिल्म को छोड़ दिया। किसी ने कहा कि सैफ को किरदार कुछ खास नहीं लगा, तो किसी ने कहा कि फिल्म के निर्माता सैफ को उतने पैसे देने को तैयार नहीं हुए, जितना वह मांग रहे थे। वजह जो भी हो, मगर सैफ फिल्म से निकल गए है।
PICS: AWARDS में छाए हैदर, क्वीन

उसके बाद फिल्म में कंगना के साथ अर्जुन कपूर को लाने की कोशिश की गई, मगर अर्जुन ने भी फिल्म करने से इनकार कर दिया है। बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी और किरदार उन्हें अच्छा लगा। अर्जुन ने फिल्म को करने से इसलिए भी मना कर दिया, क्योंकि उनके पास अभी समय नहीं है।

अब ऐसे में फिलहाल तो फिल्म का कोई भविष्य नहीं दिख रहा है। क्योंकि अगर बचे हुए एक्टर्स को भी देखा जाए तो सुशांत, शाहिद, राजकुमार सुपर बिज़ी है। ऐसे में बचते हैं तो अपने आयुष्मान खुराना। पर उन पर इतना दांव कौन लगाएगा!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X