2018 का सबसे दिलचस्प #Clash: आमने सामने होंगे दो सुपरस्टार

कंगना रनौत और टाईगर श्रॉफ 2018 में शानदार टक्कर लेने वाले हैं और अब ये 2018 का सबसे दिलचस्प क्लैश होगा। देखना है कि किसकी जीत होती है।

दो बड़े सुपरस्टार्स का आपस में भिड़ना या किसी बड़े स्टार का किसी छोटी सी फिल्म से भिड़ना तो आम बात हो चुकी है। लेकिन बॉलीवुड के नए स्टार्स ये बात ज़रूर ध्यान देते हैं कि वो आपस में ना भिड़े। और अब बॉलीवुड का ये रूल पहली बार टूटने जा रहा है।

27 अप्रैल 2018 को कंगना रनौत अपनी झांसी की रानी वाली फिल्म मणिकर्णिका लेकर आ रही हैं तो टाईगर श्रॉफ इसी तारीख को अपने बागी सीक्वल के साथ तैयार होंगे। ऐसे में ये क्लैश बड़ा दिलचस्प होगा।

kangana-ranaut-s-manikarnika-clash-with-tiger-shroff-s-baaghi-sequel

गौरतलब है कि बॉलीवुड में फिल्मों का भिड़ना हमेशा से एक जंग जीतने के बराबर रहा है। हालांकि कुछ साल पहले दो फिल्मों का भिड़ना इतनी बड़ी बात नहीं थी।

अब भई साल में 52 हफ्तों और रिलीज़ होने वाली फिल्मों की संख्या 200 से ऊपर। ऐसे में दो फिल्मों का भिड़ना कोई बड़ी बात है क्या। लेकिन पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड एक अच्छी कम्यूनिटी हो चुका है जहां कोर्ई सुपरस्टार किसी से नहीं भिड़ता था।

हालांकि पिछले साल ये सब बदल गया। लेकिन पहली बार दो यंग सितारे बॉक्स ऑफिस परर भिड़ने जा रहे हैं। जानिए 2017 में यंग सितारे बॉक्स ऑफिस पर किस तरह करेंगे कब्ज़ा -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X