..................... मुंबई की इस चीज को याद कर रही हैं कंगना रनौत Kangana ranaut's Horse Riding picture viral, She missing Mumbai - Hindi Filmibeat

मुंबई की इस चीज को याद कर रही हैं कंगना रनौत, घुड़सवारी की तस्वीरों के साथ किया साझा

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कुछ सितारे ऐसे हैं जो कि किसी ना किसी तरीके से चर्चा में बने रहते हैं। चाहे उनकी फिल्म को लेकर हो या फिर सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर उनकी बातें हो। इन सभी की अगर बात हो तो अभिनेत्री कंगना रनौत का नाम सबसे पहले सामने आता है। कंगना अक्सर किसी ना किसी मुद्दे पर अपनी राय रखती नजर आती है और कई बार विवादों में घिरी रहती हैं। लेकिन इस समय उनकी तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं जो कि उनके फैंस के द्वारा काफी पसंद की जा रही हैं।

दरअसल कंगना रनौत ने अब अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिनमें वो घुड़सवारी करती हुई नजर आ रही है। कंगना इस वक्त मनाली में हैं और मुंबई की एक खास चीज को काफी मिस कर रही हैं।

kangana ranaut, कंगना रनौत

उन्होने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा था कि.. 'मुंबई में एक चीज ऐसी है जो कि मैं सबसे ज्यादा मिस कर रही हूं। वह है हर सुबह रेस कोर्स में घुड़सवारी।' इस कैप्शन पर फैंस रिएक्ट करते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि कुछ समय पहले महाराष्ट्र सरकार के साथ कंगना रनौत की तनातनी देखने को मिली थी जिसके बाद से वो काफी परेशान हुई थीं। उनके ऑफिस में बीएमसी ने बुल्डोजर चलाया था।

कंगना मुंबई वापस लौटी थीं लेकिन कुछ दिन रुकने के बाद वापस मनाली आ गईं थीँ। इस समय वो फिल्म थलइवी को लेकर बिजी हैं और काफी जल्दी उनकी फिल्म रिलीज भी होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X