Kangana Ranaut: पहली बार कंगना ने बयां किया अपना हाल-ए-दिल, एलन मस्क को लेकर कही ऐसी बात

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं, और अपना बयान या कोई ना कोई टिप्पणी सोशल मीडिया के जारिए करती रहती हैं। लेकिन इस बार पहली बार होगा जब कंगना रनौत ने अपना हाल-ए-दिल बयां किया हो। क्योंकि कंगना का दिल एलन मस्क पर आ गया है इसीलिए कंगना ने ट्विटर के सीईओ एलन मस्क को लेकर ट्वीट करके अपनी बात रख दी है।

दरअसल बात ऐसी है कि, डैनियल नाम के एक शख्स ने भारतीय डिश से सजी खाने की थाली की एक तस्वीर साझा की। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'मुझे बेसिक भारतीय खाना बहुत पसंद है, यह बहुत अच्छा है।'

तो तुरंत ही इस पर ट्वीटर के सीईओ एलन मस्क ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'सच है।' तो ऐसे में कंगना खुद को इस पर प्रतिक्रिया देने से रोक नहीं पाई। एलन के ट्वीट पर कंगना रणौत भी अपना रिएक्शन दिया, जो कि चर्चा का विषय बन गया है।

कंगना रणौत ने एलन मस्क के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए लिखा है, 'आप और कितने कारण देंगे कि हम आपको और ज्यादा से ज्यादा पसंद करें।' जैसे ही कंगना ने अपना हाल-ए-दिल बयां किया, सोशल मीडिया पर इस ट्वीट ने सुर्खियां बटोरनी शुरु कर दी।

कंगना के इस ट्वीट पर ट्विटर यूजर्स इस पर ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'हम एलन मस्क को देसी बीट्स पर थिरकते हुए देखना चाहते हैं।' दूसरे ने कहा, 'टेस्ला स्थानीय स्तर पर निर्माण करने और भारत में जल्द ही अपनी इलेक्ट्रिक कारों को बेचने के लिए सहमत है। यह एलन को पसंद करने का एक और कारण हो सकता है।'

गौरतलब है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट में एलन मस्क को लेकर टिप्पणी करती देखी जाती हैं। पिछले साल, कंगना रणौत ने ट्विटर की कमान संभालने के बाद एलन की तारीफ की थी। बैसे सिर्फ एलन मस्क नहीं कंगना तो हमेशा ही किसी ना किसी पर अपने बयान देती रहती हैं।

More from Filmibeat

Read more about: kangana ranaut elon musk
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X