#Shaandaar: एक सुपरफ्लॉप के बाद ऐसा धमाकेदार फर्स्ट लुक!
कंगना रनौत अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट गई हैं और इस फिल्म का पहला लुक जारी तो नहीं किया गया लेकिन इस लुक में वो कैसी लगेंगी इसकी पहली झलक दे दी गई है। और वाकई ये झलक शानदार!
कंगना रनौत एक बार फिर रंगून की असफलता से भिड़कर दोबारा लड़ने को तैयार हो चुकी हैं और उनकी फिल्म झांसी की रानी की पहली झलक भी मिल चुकी है। हालांकि ये ना फिल्म का पोस्टर है ना ही पहला लुक।
ये मणिकर्णिका के भेष में कंगना रनौत की हाथ से बनाई गई तस्वीर हैं और मानना पड़ेगा कि ये लुक उन पर बहुत ही ज़्यादा फब रहा है। इस लुक को देखकर ये तो तय है कि कंगना रनौत एक बार फिर धमाका ही करेंगी।

कंगना रनौत आज बॉलीवुड की क्वीन हैं लेकिन एक समय ऐसा था जब वो यहां स्ट्रगल कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने काफी ऊटपटांग फिल्में भी की थीं। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी पर उनकी एक्टिंग की स्किल हर फिल्म में दिखती थीॆं।
कंगना रनौत के टैलेंट को पहचान दी मधुर भंडारकर की फिल्म फैशन ने। इस फिल्म के लिए कंगना को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला और उसके बाद धीरे धीरे उनके दिन बदल गए। और इस दौरान उन्हें किसी भी खान की ज़रूरत नहीं पड़ी।
अब तो आलम ये है कि कंगना रनौत फिल्म की हीरोइन नहीं हीरो होती हैं। मिलिए बॉलीवुड की ऐसी ही हटके वाले HEROES से


Click it and Unblock the Notifications











