..................... Kangana ranaut's film Mental hai kya title can be change into Sentimental hai kya! - Hindi Filmibeat

विवादों में चल रही कंगना की फिल्म 'मेंटल है क्या' का बदल सकता है नाम- ये होगा अगला टाइटल!

अभिनेत्री कंगना रनौत और राजकुमार राव की फिल्म मेंटल है क्या को लेकर एक बार फिर से खबरों के आने का सिलसिला शुरु हो चुका है। ये फिल्म अपने नाम और फिल्म के कंटेट को लेकर विवादों में हैं। खबर है कि इस फिल्म का नाम बदल सकता है। सूत्रों की माने तो फिल्म का नाम बदलकर मेंटल है क्या से सेंटिमेंटल है क्या रखा जा सकता है। हालांकि अभी इसका कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

इसके पहले भी कंगना रनौत और राजुकमार राव के पोस्टर को लेकर काफी विरोध किया गया था। फिल्म अभी और ज्यादा मुश्किल में पड़ सकती है। पहले ही इस फिल्म के ट्रेलर के रिलीज को 2 बार टाला जा चुका है।

mental hai kya, kangana ranaut, rajkumar rao, मेंटल है क्या, कंगना रनौत, राजकुमार राव

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के टाइटल और सब्जेक्ट पर इंडियन साइकैट्रिस्ट सोसायटी ने आपत्ति दर्ज की थी। अब इस आपत्ति पर सेंसर बोर्ड ने भी विचार किया है।

इस फिल्म को लेकर आगे क्या फैसला होता और इसका टाइटल बदला जाता है या नहीं, ये को समय ही बताएगा। फिलहाल फिल्म को 26 जुलाई को रिलीज होना है और इस पर विवाद थम नहीं रहा है। कंगना रनौत और राजकुमार राव की इस फिल्म की शूटिंग काफी समय से चल रही थी और लोगों को इसका इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X