"ड्रग्स से लेकर काला जादू तक...सब कुछ करती थी कंगना...मुझे मारती थी थप्पड़!"
धीरे धीरे, ऋतिक रोशन की छवि साफ करने में बॉलीवु़ड जुट रहा है और कंगना रनौत पर एक के बाद एक हर कोई हावी हो रहा है। ताज़ा है अध्ययन सुमन, मशहूर अभिनेता, शेखर सुमन के बेटे और कंगना रनौत के एक्स बॉयफ्रेंड।
कंगना रनौत पर अध्ययन ने खुलकर बात की है और उनके खुलासे वाकई चौंकाने वाले हैं। उनका कहना है कि आदित्य पंचोली और वो दोनों अच्छी तरह जानते हैं कि कंगना मानसिक रूप से ठीक नहीं है।
[ऋतिक ने मीडिया को दिए कंगना के खत...हर 6 मिनट पर एक...पढ़िए DETAILS]
वहीं अध्ययन ने यहां तक कहा कि उन्होंने कंगना को ऋतिक के लिए desperate होते देखा है। इतना ही नहीं, कंगना रनौत का एक एक राज़ खोलते हुए , अध्ययन सुमन ने कहा कि वो ऋतिक रोशन के साथ हैं और उन्हें ऋतिक से पूरी हमदर्दी है।

अध्ययन ने ये भी साफ किया कि उनका मकसद कंगना के करियर या स्टारडम को नुकसान पहुंचाना नहीं है, लेकिन वो किसी और को निशाना बनाकर मासूम नहीं बन सकती।
अध्ययन ने कंगना पर काला जादू से लेकर ड्रग्स और हिंसा तक के आरोप लगाए हैं। देखिए ये सारे खुलासे तस्वीरों में -
अध्ययन ने खोले कंगना के राज़


Click it and Unblock the Notifications