कंगना रनौत की 'धाकड़' बन गई बॉलीवुड की सबसे मंहगी फिल्म? बजट जानकर हिल जाएंगी बाकी अभिनेत्रियां!
अभिनेत्री कंगना रनौत इस समय अपनी फिल्मों को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं। वैसे किसी ना किसी कारण वो अक्सर चर्चा में आ ही जाती हैं। लेकिन धाकड़ को लेकर अब जो खबर सामने आ रही है वो उनके फैंस के लिए काफी शानदार होगी जबकि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेसेस के लिए चौकाने वाली है। खबर है कि धाकड़ किसी लीड एक्ट्रेस पर बनी बनी सबसे मंहगी फिल्म साबित होने वाली है।
इसके पहले किसी महिला प्रधान फिल्म पर इतना पैसा नहीं खर्च किया गया है। खबरों की मानें तो इस फिल्म का बजट 70 से 80 करोड़ तक है लेकिन प्रमोशन मिलाकर फिल्म अंत तक 100 करोड़ का आकड़ा छुएगा।

इससे इतना तो तय है कि फिल्म को हिट होने के लिए 150 से 200 करोड़ तक की कमाई करनी होगी। धाकड़ की बात करें तो ये कंगना रनौत की एक्शन से लबरेज फिल्म है। ये पूरी तरह से एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है।

शूटिंग लगातार जारी है
एक्शन के साथ कंगना रनौत का धाकड़ का पहला लुक पहले ही सामने आ चुका है। फिल्म की शूटिंग लगातार जारी है और एक से बढ़कर एक शानदार लोकेशन्स फिल्म में नजर आने वाली हैं। कंगना रनौत इस फिल्म को लेकर किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती हैं।

स्टारकास्ट
स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में कंगना रनौत के साथ अर्जुन रामपाल, दिव्या दत्ता और शारिब हाशमी भी दमदार भूमिका में नजर आयेंगे। इन सभी के फर्स्ट लुक सामने आ चुके हैं। दिव्या दत्ता काफी बड़ा रोल कर रहीं हैं।

चाइल्ड ट्रैफिकिंग
इस फिल्म की कहानी को लेकर खबर आई थी कि ये.. चाइल्ड ट्रैफिकिंग पर बेस्ड है। कंगना रनौत पहली बार जबरदस्त एक्शन सीन करते हुए दिखाई देंगी। इसके अलावा कंगना रनौत अपनी आगामी फिल्म थलाइवी और तेजस को लेकर भी चर्चा में हैं। थलाइवी में जयललिता के किरदार में कंगना तारीफ पा चुकी हैं।

वर्कफ्रंट
तेजस की कहानी एक महिला एयरफोर्स अफसर पर है। कुल मिलाकर कंगना रनौत आने वाले समय में थलाइवी, तेजस और धाकड़ से खुद का नाम बहुप्रतिक्षित फिल्म में शामिल कर चुकी हैं।

हिट की तलाश है
काफी समय से कंगना रनौत को एक हिट की तलाश है जो कि मणिकर्णिका के बाद से जारी है। उनकी फिल्म पंगा काफी बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। कंगना रनौत ने इंडस्ट्री में कुछ अलग करके दिखाया है और वो अक्सर खबरों में रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications