क्या कंगना रनौत को मिल गया सपनों का शहजादा? एक्ट्रेस की पोस्ट ने मचाई खलबली

Kangana Ranaut latest social media post: कंगना रनौत अपने अभिनय के अलावा सोशल मीडिया की वजह से भी लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। कंगना रनौत फिल्मी-गैर फिल्मी हर मुद्दे पर अपनी बात बड़ी बेबाकी के साथ रखने के लिए जानी जाती हैं। साथ ही, अभिनेत्री अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़ी अपडेट्स भी फैंस को देती रहती हैं।
कंगना रनौत की लेटेस्ट पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। इस पोस्ट में कंगना रनौत ने अपनी तस्वीरों को शेयर किया है जिसमें वो कई सारे क्लोजअप शॉर्ट्स में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में कंगना रनौत पिंक आउटफिट में रिलैक्स करती नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने बालों को भी खोल रखा है।
साथ ही कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा है- 'इश्क़ वो आतिश है ग़ालिब लगाने से लगती नहीं और बुझाने से बुझती नहीं।' इसके साथ कंगना रनौत ने हार्ट इमोजी का इस्तेमाल किया है। कंगना रनौत की इन तस्वीरों पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा है- कौन है जो सपने में आया..कौन है जो दिल में समाया..?? आज, खोल दीजिए सारे राज़! एक और यूजर ने लिखा है- आखिरकार आपको कोई मिल गया है, खुश रहिए लेकिन बताइए वो शख्स कौन है? एक और यूजर ने लिखा है- कौन है वो लकी बॉय, बोलो बोलो..।
बता दें कि, कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में कंगना रनौत ने कहा था कि अगले 5 साल में वो खुद को एक मां और पत्नी के रूप में देखती हैं। उन्होंने कहा था- 'मैं निश्चित रूप से शादी करना चाहती हूं और बच्चे पैदा करना चाहती हूं।' वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत ने 'इमरजेंसी' फिल्म से निर्देशन में कदम रखा है। यह फिल्म इसी साल रिलीज होगी। इसके अलावा अभिनेत्री 'तेजस' में नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications