मुंबई छोड़ने की धमकी पर कंगना की ललकार - मैं मराठा हूं, वीर शिवाजी और लक्ष्मीबाई को परदे पर उतारा
कंगना रनौत को महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि अगर उन्हें मुंबई से और मुंबई पुलिस से दिक्कत है तो वो मुंबई छोड़ दें। इसके बाद अब कंगना रनौत ने ललकार छेड़ दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि वो खुद एक मराठा हैं। और जिसने भी मराठा संस्कृति को आगे बढ़ाया है वो एक मराठा है।
कंगना का कहना है कि वो रानी लक्ष्मीबाई और वीर शिवाजी को परदे पर उतारने वाली इकलौती डायरेक्टर हैं। और इसलिए वो मुंबई तो नहीं छोड़ेंगी। किसी के बाप में दम नहीं है कि उन्हें रोक ले।

गौरतलब है कि ये सारा किस्सा शुरू हुआ मुंबई के Walk of Shame के साथ। एक लोकल आर्टिस्ट ने मुंबई की सड़कों पर उन लोगों के नाम लिखना शुरू किया जो देश को शर्मिंदा कर रहे हैं। इन नामों पर लोग चलेंगे जो इस बात का प्रतीक होगा कि देश को शर्मिंदा कर रहे इन लोगों का सही ईलाज यही है।
इन लोगों में अर्णब गोस्वामी के साथ कंगना का नाम भी नाम पेंट किया गया। जिस पर किसी ने टिप्पणी करते हुए लिखा कि केवल नाम नहीं, इन लोगों की तस्वीरें होनी चाहिए जिस पर लोग चल सकें। इस टिप्णपी को मुंबई पुलिस कमिश्नर ने अपने ट्विटर हैंडल से लाईक किया।
इसके बाद कंगना ने मुंबई में अपनी सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या वो मुंबई में सुरक्षित हैं? मामले में संजय राउत कूदे, कंगना ने मुंबई को Pok बताया और फिर तालिबान कहा। तब से ये झगड़ा जारी है।


Click it and Unblock the Notifications












