कंगना की तरह रिवॉल्वर रानी भी हैं पेरिस की दीवानी!

क्वीन फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर अपना सिक्का आजमा चुकी कंगना रनौत के बारे में शायद आप ना जानते हों कि आजकल वो पेरिस की चीजों वहां के फैशन की दीवानी हो रखी हैं। कंगना रनौत ने अपनी अगली फिल्म रिवॉल्वर रानी में भी अलका के किरदार के लिए सारी फैशन की चीजें, कपड़े वगैरह वेनिस से ही ऑर्डर किये क्योंकि फिल्म में अलका भी पेरिस की दीवानी बनी हैं। कंगना रनौत को जैसे ही ये बात पता चली उन्होंने तुरंत ही अपने सारे कॉस्ट्यूम वगैरह पेरिस से ही मंगाने की डिमांड की। फिल्म में एक सीन ऐसा डाला गया है जिसमें अलका यूरोप से अपने लिए कपड़े वगैरह मंगाती दिखेंगी।

वैसे भी कंगना रनौत की फिल्मों को लोग इसलिए काफी पसंद करते हैं क्योंकि कंगना अपनी किरादारों में खुद को इतना ढाल लेती हैं कि वो खुद ही वो किरदार बन जाती हैं। किरदार के हाव भाव, कपड़े और लुक्स सभी कुछ कंगना परफेक्ट चाहती हैं। अपनी आने वाली फिल्म रिवॉल्वर रानी को लेकर भी कंगना ने काफी एक्सपेरिमेंट किया है और इस किरादर को ऐसा बनाने के लिए कि वो लोगों को प्रभावित कर सके उन्होंने इस किरादर के साथ काफी कुछ नया करने की कोशिश की है।

रिवॉल्वर रानी की शूटिंग के दौरान जब कंगना को बताया गया कि फिल्म में उनका किरदार अलका पेरिस की चीजों का बहुत बड़ा फैन है तो उन्होंने सलाह दी की उनके किरदार के लिए कपडे, सनग्लासेस आदी सारी चीजों को वेनिस से मंगवाए। कंगना चाहती थी की उनका किरदार उनके द्वारा चुने गए कपडे और आदी चीजो से निखरे इसी लिए सारी चीजों को कंगना की टीम ने सेलेक्ट किया जो की वेनिस से मंगाए गये थे या फिर वहां के कल्चर से प्रेरित थे। कंगना के इस एक्सपेरिमेंट से चम्बल के गैंगस्टर का लुक और प्रभावशाली हो गया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X