'वो बस तैयार होती...', जब Kangana Ranaut ने Deepika Padukone की फ़िल्म 'पद्मावत' पर कसा तंज

Kangana Ranaut On Padmaavat Role: कंगना रनौत बॉलीवुड की क्वीन कही जाती है और आपको बता दें कि इस समय वह अपनी लेटेस्ट फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म को हाल ही में 17 जनवरी को रिलीज किया गया है और इतना ही नहीं इस फिल्म के चलते एक्ट्रेस काफी चर्चा में भी आई। पिछले साल इस फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया था।
लेकिन अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौत ने साल 2018 में रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' को लेकर बात की है। बता दे कि इस फिल्म में दीपिका पादुकोण ने लीड किरदार निभाया था। लेकिन अब हाल ही में कंगना ने इस बात का खुलासा किया कि दीपिका से पहले उन्हें इस फिल्म का ऑफर मिला था।
कंगना रनौत ने बताया कि संजय लीला भंसाली की फिल्म को उन्होंने रिजेक्ट कर दिया था। इस दौरान एक्ट्रेस ने कहा कि "मुझे पद्मावत के लिए ऑफर आया। तब मैंने उनसे पूछा कि सर आपकी जो भी स्क्रिप्ट है वो मुझे मिल सकती है तो अच्छा हो जाएगा। तो उन्होंने मुझे कहा कि मैं कभी भी स्क्रिप्ट नहीं देता हूं।"
कंगना ने आगे इस पर बात करते हुए कहा कि "मैंने उनसे पूछा कि सर हीरोइन का क्या रोल है? तब उन्होंने मुझे बताया कि हीरोइन का रोल सिर्फ इतना है कि हीरो उसको पहली बार शीशे में देखा है और वह तब तैयार हो रही होती है। लेकिन जब मैं बाद में इस फिल्म को देखा तो मुझे इस पर विश्वास हुआ कि दीपिका पूरी फिल्म में बस तैयार ही हो रही होती हैं।"
जानकारी के लिए आपको बता दें कि संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' को साल 2018 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के अलावा शाहिद कपूर और अदिति राव हैदरी को भी मुख्य किरदार में देखा गया था। फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी अच्छा रिस्पांस भी मिला था।


Click it and Unblock the Notifications











