आखिर क्यों कंगना रनौत ने गिरवी रख दी सारी संपत्ति, एक्ट्रेस के इस खुलासे ने किया सबको हैरान

kangana-ranaut-reveals-she-mortgaged-all-her-property-for-film-emergency-also-calls-it-rebirth

Kangana Ranaut: कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' घोषणा के साथ ही सुर्खियों में है। कंगना रनौत ने फिल्म की शूटिंग आखिरकार पूरी कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं लेकिन, साथ ही कंगना रनौत ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। कंगना रनौत ने पोस्ट के जरिए खुलासा किया है कि इस फिल्म को बनाने के लिए उन्होंने अपनी सारी संपत्ति गिरवी रख दी है। कंगना रनौत के इस खुलासे ने सबको हैरान कर दिया है।

कंगना रनौत इस फिल्म की प्रोड्यूसर और निर्देशक भी हैं। फिल्म में कंगना रनौत इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी। उन्होंने तस्वीरों के साथ खुद का इंदिरा गांधी का लुक भी शेयर किया है। साथ ही कैप्शन में कंगना रनौत ने लिखा है- 'आज एक एक्टर के रूप में मैंने इमरजेंसी की शूटिंग पूरी कर ली है। मेरे जीवन का एक बहुत ही शानदार चरण, यह पूरी तरह से पूरा हो गया है। ऐसा लग सकता है कि मैंने इसे आराम से पार कर लिया लेकिन असल सच्चाई इससे बहुत दूर है।'

आगे कंगना रनौत ने लिखा है- 'मेरी पूरी संपत्ति को गिरवी रखने से लेकर, हर एक चीज जो मेरे पास थी, पहले शेड्यूल के दौरान डेंगू हुआ। लो ब्लड सेल के बावजूद इसे फिल्माया, एक इंसान के रूप में मेरे कैरेक्टर का गंभीर परीक्षण किया गया है। मैं एसएम पर अपनी भावनाओं के बारे में बहुत खुली हूं लेकिन मैंने ईमानदारी से यह सब शेयर नहीं किया क्योंकि मैं नहीं चाहती था जो लोग बेवजह चिंता करें।'

विरोधियों के नाम संदेश

विरोधियों के नाम संदेश

साथ ही कंगना रनौत ने लिखा है- 'जो लोग मुझे गिरते हुए देखना चाहते थे और जो मुझे पीड़ित करने की कोशिश कर रहे थे, मैं उन्हें अपने सुख नहीं देना चाहती थी। साथ ही मैं उनके साथ शेयर करना चाहती हूं आप सब यह मानते हैं कि यदि केवल अपने सपनों के लिए या जो आप चाहते हैं उसके लिए कड़ी मेहनत करना ही काफी है, तो फिर से सोचें क्योंकि यह सच नहीं है। आपको कड़ी मेहनत करनी चाहिए जो दी गई है भले ही आप योग्य हों, आपको अपनी सीमा से परे परखा जाएगा और आपको अवश्य ही टूटना नहीं।'

'मेरे लिए पुनर्जन्म'

'मेरे लिए पुनर्जन्म'

कंगना रनौत ये भी कहा है कि, जब तक आप कर सकते हैं, अपने आप को पकड़ कर रखो और अगर जीवन आपको बख्श देती है जो आप भाग्यशाली हैं। लेकिन, यदि आप टूटते हैं और टुकड़ों में बिखर जाते हैं तो आप धन्य हैं, जश्न मनाएं क्योंकि यह समय है आपके पुनर्जन्म के लिए, यह मेरे लिए एक पुनर्जन्म है और मैं पहले की तरह जीवित महसूस करती हूं।'

'सुरक्षित स्थिति में हूं'

'सुरक्षित स्थिति में हूं'

कंगना रनौत ने अपने नोट के जरिए अपने विरोधियों के बारे में भी संकेत दिया है जिन्होंने 'इमरजेंसी' को बनने से रोकने की भी कोशिश की है। कंगना रनौत ने साथ ही अपने फैंस और शुभचिंतकों को यह भी बताया है कि वो अब सुरक्षित स्थिति में हैं। उन्होंने लिखा है- 'अगर मैं नहीं होती तो मैं यह सब शेयर नहीं करती ... कृपया चिंता न करें, मुझे केवल आपके आशीर्वाद और प्यार की जरूरत है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X