संजय लीला भंसाली ने मुझे पद्मावत के लिए अप्रोच किया था, लेकिन मैं नहीं कर पाई- कंगना रनौत
Recommended Video

एक बार फिर कंगना रनौत सुर्खियों में हैं। अपने बेबाक बयानों को लेकर कंगना पहले भी कई बार विवादों का हिस्सा रही हैं और इस बार भी कुछ ऐसे बयान सामने आए हैं, जो कुछ दिनों तक जरूर सुर्खियों में रहेंगे। रणबीर- आलिया से लेकर रानी मुखर्जी, ऋतिक रोशन, करण जौहर.. सभी पर कंगना ने बात की।
मिड-डे को दिए इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौत ने खुलासा किया कि संजय लीला भंसाली ने उन्हें अपनी फिल्म पद्मावत के लिए अप्रोच किया था। लेकिन उस वक्त कंगना मणिकर्णिका में व्यस्त थीं, लिहाजा फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाईं। इतना ही नहीं, बल्कि कंगना ने बताया कि संजय लीला भंसाली ने उन्हें रामलीला में एक गाना भी ऑफर किया था, जो बाद में प्रियंका चोपड़ा पर फिल्माया गया था।

कंगना ने संजय लीला भंसाली की तारीफ करते हुए कहा कि मैंने उनकी फिल्म देवदास देखी थी, जो मुझे बेहद पसंद आई थी और वह एक फिल्म थी, जिसने मुझे सोचने पर मजबूर किया कि मैं भी सिनेमा से जुड़ना चाहती हूं। देवदास जैसी फिल्म मैंने पहले नहीं देखी थी.. वह एक कविता की तरह बनाई गई थी। संजय लीला भंसाली एक ऐसे निर्देशक हैं, जो आपके ऊपर मजबूत छाप छोड़ सकते हैं।
यहां जानें इंटरव्यू में कंगना रनौत ने और क्या क्या बयान दिया है-


Click it and Unblock the Notifications











