कौन हैं कंगना रनौत के होने वाले सास ससुर? जिन्होंने पुलिस का पंगा पड़ते ही छोड़ दिया था एक्ट्रेस का साथ

Kangana Ranaut In Laws: कंगना रनौत बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि हाल ही में उन्होंने अपने रोमांटिक रिश्तो के बारे में बात करते हुए मुश्किलों का सामना करने पर जिक्र किया। उन्होंने बताया कि किस तरीके से उनका कोई भी सही पार्टनर नहीं मिल पाया। आप की अदालत के शो के दौरान उन्होंने शेयर किया कि एक बार पुलिस ने उनको समन किया तो उनके होने वाले ससुराल वाले घर से भाग गए थे।
हालांकि बिना किसी देरी के साथ में कंगना रनौत ने कहा कि मैं बस मजाक कर रही हूं। लेकिन वहां पर मौजूद एक दर्शक ने उनसे शादी के बारे में राय ली तो एक्ट्रेस ने कहा कि क्या कहूं मैं अब इस बारे में? मुझे ऐसा लगता है कि हर किसी को एक साथ ही की जरूरत होती है और मुझे लगता है कि बच्चे होने चाहिए। लेकिन अब लोगों ने इतना बदनाम कर दिया है और मेरी शादी नहीं होने देते हैं।
कंगना रनौत ने इस दौरान जावेद अख्तर को बदनाम करने से लेकर किसानों और अन्य मुद्दों पर उनके खिलाफ दर्ज किए गए मामलों पर भी जिक्र किया। एक्ट्रेस ने बताया कि उनको सांप्रदायिक नफरत फैलाने की शिकायतों का सामना करना पड़ा। एक्ट्रेस ने कहा कि मेरे कोर्ट केस बहुत आते हैं और मेरी जब भी किसी से बात होती है तो पुलिस घर पर आ जाती है। उठा कर ले जाती है या समन आ जाते हैं।
कंगना रनौत ने बताया कि एक बार तो होने वाले सास और ससुर भी मेरे घर पर आए थे और जैसे ही समन आया तो वह भाग गए थे। यह भी एक तरीके का साइड इफेक्ट है। हालांकि एक्ट्रेस ने बाद में कहा कि यह सिर्फ मजाक था। बता दें कि इस समय कंगना रनौत अपनी फिल्म इमरजेंसी की रिलीज डेट पोस्टपोन होने के चलते चर्चा का विषय बनी हुई है।


Click it and Unblock the Notifications